×

Mahindra XUV700 Blaze Edition: महिंद्रा XUV700 ब्लेज एडिशन कि डीलरशिप पर चल रहीं डिलीवरी की तैयारी

Mahindra XUV700 Blaze Edition: XUV700 ब्लेज एडिशन में शामिल अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो कॉस्मेटिक बदलाव के तौर पर इसमें टेलगेट और फ्रंट फेंडर पर ब्लेज एडिशन बैज को जोड़ा गया है

Jyotsna Singh
Published on: 7 May 2024 6:06 AM GMT
Mahindra XUV700 Blaze Edition
X

Mahindra XUV700 Blaze Edition

Mahindra XUV700 Blaze Edition: महिंद्रा मोटर्स कंपनी जल्द ही अपनी कुछ दिन पूर्व ही लॉन्च हुई XUV700 की डिलीवरी आरंभ कर सकती है। इस एडिशन में शामिल खूबियां महिंद्रा XUV700 के AX7L वेरिएंट पर बेस्ड हैं। ये कार ब्लेज एडिशन 7-सीटर लेआउट के साथ पेश की गई है। साथ ही इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन दोनों ही ईंधन विकल्पों को शामिल किया गया है। इसके अलावा डीजल इंजन के साथ कंपनी ने मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प को जोड़ा गया है।

जबकि पेट्रोल पावरट्रेन इस एडिशन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। गाड़ी की इसी महीने डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में लॉन्च हुआ विशेष ब्लेज एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो चुका है। जिसको देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी जल्द ही देना आरंभ कर सकती है। मिली जानकारियों के आधार पर लिमिटेड एडिशन के तहत इस खास एडिशन के केवल 2,500 यूनिट ही निर्मित किए जाएंगे।

XUV700 ब्लेज एडिशन अपडेटेड फीचर्स

XUV700 ब्लेज एडिशन में शामिल अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो कॉस्मेटिक बदलाव के तौर पर इसमें टेलगेट और फ्रंट फेंडर पर ब्लेज एडिशन बैज को जोड़ा गया है। इस कार के भीतर स्थित केबिन में ऑल-ब्लैक थीम पर बेस्ड सेंटर कंसोल, AC वेंट और सीट अपहोल्स्ट्री पर लाल सिलाई और एक्सेंट इसके आकर्षण को और ज्यादा बढ़ाते हैं।इस कार के एक्सटीरियर में भी ब्लैक-आउट एलिमेंट्स के साथ मैट ब्लेज रेड नई पेंट स्कीम के साथ ही इसके छत, विंग मिरर, ग्रिल, अलॉय व्हील और A, B और C-पिलर्स के लिए ब्लैक-आउट फिनिश के साथ मैट रेड पेंट जैसी कलर थीम देखने को मिलेगी।


XUV700 ब्लेज एडिशन पॉवर ट्रेन

XUV700 ब्लेज एडिशन में शामिल पावरर्ट्रेन की खूबियों के तहत इसमें 195bhp/380Nm क्षमता से लैस एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 182bhp/420Nm क्षमता से लैस एक 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन उपलब्ध है। साथ ही 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT गियरबॉक्स विकल्प की सुविधा मिलती है।


XUV700 ब्लेज एडिशन फीचर्स

XUV700 ब्लेज एडिशन में शामिल फीचर्स की बात करें तो इसमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए10.25-इंच की ड्यूल स्क्रीन को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दूसरे शानदार फीचर्स में ब्रेक और सबवूफर के 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, एक एड्रेनोएक्स कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।


ब्लेज एडिशन XUV700 की कीमत

महिंद्रा मोटर्स का ब्लेज एडिशन XUV700 की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 24.24 लाख रुपये है। अपने सेगमेंट में ब्लेज एडिशन XUV700 एक धाकड़ एसयूवी साबित होती है।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story