×

गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, असम से एक शख्स गिरफ्तार

Amit Shah Fake Video Case: असम पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Aniket Gupta
Published on: 29 April 2024 11:46 AM GMT (Updated on: 29 April 2024 11:59 AM GMT)
गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, असम से एक शख्स गिरफ्तार
X

Amit Shah Fake Video Case: गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। असम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने दी। सीएम हिमंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, असम पुलिस ने रीतोम सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह शख्स गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में संलिप्त था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक एफआईआर दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक नोटिस जारी किया था। साथ ही उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए अपना फोन भी लाने को कहा गया है।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह का एक फेक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमित शाह एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की बात कह रहे हैं। हालांकि, पीटीआई के फैक्ट चेक में वीडियो में किया गया दावा फेक निकला और वायरल हो रहे वीडियो को एडिटेड बताया गया।

चुनावी जनसभा में अमित शाह ने क्या कहा था?

बता दें, बीते दिनों अमित शाह एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए तेलंगाना पहुंचे थे, जहां उन्होंने चुनावी मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा था। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो गैर संवैधानिक मुस्लिम रिजर्वेशन को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि तेलंगाना के एससी-एसटी और ओबीसी का ये अधिकार है, जो उन्हें मिलकर रहेगा।

कांग्रेस के कई नेताओं ने शेयर किया वायरल वीडियो

हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने इस फेक एडिटेड को शेयर किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस एडिटेड वीडियो की शिकायत भाजपा और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की थी। शिकायत के बाद मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की। वहीं, अब असम पुलिस ने मामले में रीतोम सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी असम के मुख्ययमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story