Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, भाषण देते समय हुआ हमला

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर अचानक भीड़ से उठकर आए युवक ने जूता फेंक दिया, हालांकि युवक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update: 2024-05-03 12:17 GMT

Swami Prasad Maurya : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आगरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां अचानक भीड़ से उठकर आए युवक ने उनके ऊपर जूता फेंक दिया, हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है युवक को जमकर पीटा भी गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के माता सती मंदिर पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी होतम सिंह निषाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच भीड़ से उठकर आए युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर जूता उछाला। इसके बाद पुलिस ने युवक को दौड़कर पकड़ लिया है और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

काफिले पर फेंकी गई स्याही

बताया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोकने का भी प्रयास किया गया था, इस दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए गए। उनके काफिले पर स्याही भी फेंकी गई और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस बीच अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।

वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो जारी करते हुए व्यक्ति ने खुद का नाम कुंवर अजय तोमर बताया है। उसने बताया कि वह एक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष है। वीडियो में उसने कहा कि कुछ देर पहले स्वामी प्रसाद मौर्य पर जिसने जूता फेंका है, वह हमारे महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़ हैं। उसने आगे कहा कि सनातन धर्म को ढोंगी बताने वाले और ब्राह्मणों का राक्षस कहने वालों का यही हश्र होना चाहिए।  आगरा में ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उसने ये भी कहा कि वह जहां भी जाएंगे, यही होगा।

Tags:    

Similar News