×

Unnao News: साक्षी महाराज ने किया नामांकन, 21 बुलडोजरों से हुआ स्वागत

Unnao News: उन्नाव से सांसद और भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

Shaban Malik
Published on: 25 April 2024 11:04 AM GMT (Updated on: 25 April 2024 12:33 PM GMT)
भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज।
X

भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज। (Pic: Newstrack)

Unnao News: उन्नाव से लगातार दो बार सांसद चुने गए साक्षी महाराज को बीजेपी ने तीसरी बार मैदान में उतारा है। उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने आज अपना नामांकन किया। आज नामांकन को लेकर उनके समर्थन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे और जनता से अपील की है कि महाराज को भारी मतों से विजई बनाएं। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित भी किया।

ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुआ नामांकन

समर्थन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब सपा सत्ता में थी तब गुंडई होती थी। प्लांट, दुकान, मकान पर कब्जे होते थे। इस सरकार ने ऐसे गुंडो को जेल भेजने का काम किया है। आज गुंडे माफिया तख्ती लेकर घूम रहे हैं। आज सबसे बड़ी मोबाइल की फैक्ट्री नोएडा में बन गई है, दुश्मन को ठीक करने वाली ब्रह्मोश मिसाइल लखनऊ की मिसाइल है। 2014 से लेकर 2024 तक मोदी जी का जो ट्रैक रिकॉर्ड है वह आपके सामने है। गरीबों को सपना पूरा करने का काम किया है। वर्तमान कांग्रेस के नेता की दादी और उनके परिवार के लोग कहते थे गरीबी हटाओ। लेकिन आज भाजपा सरकार में सच में गरीबी हटी है।

कांग्रेस आपकी संपत्ति जब्त करना चाहती है

उपमुख्यमंत्री ने कहा अब 75 जिलों में 24 घंटे बिजली मिल रही है। पहले कोई बीमारी आती थी किडनी फेल हो जाए, कैंसर हो जाए तो बीमार के साथ-साथ पूरा परिवार तहस नहस हो जाता था। इलाज करने के लिए लोगों के घर और खेत भी बिक जाते थे लेकिन इस बार 70 वर्ष के जितने लोग हैं उनको पांच लाख तक निशुल्क इलाज संकल्प पत्र में है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सपा जब-जब सरकार में रही गुंडे दबंगई करते रहे। स्कूलों में तबेले खोलने की नौबत आ गई थी। जितना बड़ा सपा का झंडा उतना बड़ा गुंडा यह नारा होता था। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड सामने है। कांग्रेस पार्टी ने अपनी मेनिफेस्टो में कहा कि वो आपकी पैतृक संपत्तियों को जब्त करेंगे। संपत्ति को जब्त करके आता-ताईयो को दे देंगे। इन गठबंधन वालों से सचेत हो जाइए। उनकी जमानत जब्त करवाएंगे। उन्नाव जो कहता है उसे पूरी दुनिया सुनती है।

मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास

अपने वक्तव्य में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी साक्षी जी महाराज ने बताया इस बार बड़े बड़े विपक्षी नेताओं की जमानत जब्त करने का मन जनता ने बना लिया है। मोदी जी के जनसेवा हेतु किए जा रहे अथक परिश्रम, हर नागरिक को अपनी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के दृढ़ संकल्प और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहने की गारंटी पर जनता का पूर्ण विश्वास है। जनता इस बार उन्नाव में भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिला कर इतिहास रचने जा रही है ।

21 बुलडोजरों से हुआ स्वागत

संबोधन के बाद ब्रजेश पाठक कानपुर के लिए रवाना हो गए और सांसद साक्षी महाराज ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जहां सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास के बाहर 21 बुलडोजरों से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्र, एमएलसी अरुण पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रवासी जितेंद्र सिंह, लोकसभा संयोजक भगवती रावत, सह संयोजक अरुण सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, बम्बालाल दिवाकर, अंकित सिंह, श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story