×

Akhilesh Yadav in Sambhal: जनता ने बीजेपी उम्मीदवारों को नकारा, बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav in Sambhal: यूपी के संभल में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

Aniket Gupta
Published on: 28 April 2024 9:16 AM GMT
Akhilesh Yadav in Sambhal: जनता ने बीजेपी उम्मीदवारों को नकारा, बोले अखिलेश यादव
X

Akhilesh Yadav in Sambhal: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज संभल के बिलारी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पहले और दूसरे चरण के चुनाव में जनता ने बीजेपी के प्रत्याशियों को नकार दिया है।

संभल में विशेष परिस्थितियों में हो रहा चुनाव: अखिलेश यादव

संभल में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर और मुरादाबाद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ही जीतेंगे। संभल सीट पर भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी। उन्होंने आगे कहा कि संभल में चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहा है। पार्टी ने पहले शफीकुर्रहमान को अपना उम्मीदवार घोषित किया था, उनकी निधन के बाद अब इस सीट पर शफीकुर्रहमान बर्क को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, भाजपा ने चार सौ पार का नारा दिया था, लेकिन दूसरे चरण के मतदान के बाद वह इसे भूल गए। पहले भाजपा को चुनावी हवा का रुख पता नहीं था।

बीजेपी सरकार फसल की सही कीमत नहीं दिलाई: अखिलेश

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, पहले और दूसरे चरण के चुनाव में जब भाजपाईयों ने जनता की भावना देखी तो उन्हें सच्चाई का पता लगा गया। अपनी सरकार में भाजपा ने किसानों को भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दोगुनी होगी। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी फसल का सही दाम आज तक नहीं दिलवाया। इसके अलावा डीजल- पेट्रोल की कीमत भी बढ़ गई। खाद किसानों की पहुंच से बाहर हो गई है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि विकसित भारत के नाम पर प्रधानों से पैसा वसूला गया। हमारी यानी इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो एमएसपी कानून होने के साथ-साथ किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा।

किसान खुशहाल होगा तो भारत विकसित होगा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने देश के बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। लेकिन देश के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसान खुशहाल होगा तो भारत विकसित होगा। सपा नेता ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा का बैंड बजा दिया है।

बीते दिन अखिलेश ने कन्नौज में की रैली

बीते दिन यानी 27 अप्रैल को अखिलेश यादव ने कन्नौज में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली को उन्होंने जनसंपर्क रैली का नाम दिया था। रैली से जुड़ी तस्वीर भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की। बता दें, बीते दिनों अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरा। पहले उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से अपने चचेरे भाई तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था। गौरतलब हो कि कन्नौज से उम्मीदवारी का नामांकन पर्चा भरने के बाद बीते दिन अखिलेश यादव पहली बार क्षेत्र पहुंचे थे। वहीं इस सीट से बीजेपी ने कन्नौज से वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को टिकट दिया है।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story