×

Raebareli News: हिंदू घर्म पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

Raebareli News: पोस्ट में भगवान परशुराम के पुतले को आग लगाने का दृश्य शामिल था, जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Narendra Singh
Published on: 28 April 2024 3:06 PM GMT (Updated on: 28 April 2024 3:32 PM GMT)
Raebareli News
X

गिरफ्तार युवक। (Pic: Newstrack)

Raebareli News: रायबरेली में शिवगढ़ निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पोस्ट में भगवान परशुराम के पुतले को आग लगाने का दृश्य शामिल था, जिससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

सोशल मीडिया पर किया विवादित पोस्ट

शिवगढ़ के अजीतखेड़ा निवासी राकेश कुमार मानस युवक ने एक्स हैंडल पर विवादित पोस्ट की थी। पोस्ट में भगवान परशुराम के पुतले को आग लगाए जाने को लेकर आह्वान किया गया। जोकि हिंसात्मक कृत्य को प्रदर्शित किया गया था। इस घटना से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

राकेश कुमार मानस ने भगवान परशुराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए लिखा कि भारत के सभी राज्यों में परशुराम का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही 21 बार छत्रिय वध करने वाला किरदार ही झूठा है। एक और पोस्ट शेयर करते हुए उसने लिखा की मनुवादियों में ख़ौफ का माहौल है। कुछ बेवकूफ कहते हैं बामसेफ ने क्या किया। छत्रिय मूल निवासी महासंघ भारत के सभी राज्यों में परशुराम का पुतला दहन करेगा। राकेश ने एक अन्य पोस्ट में लिखा की अंबेडकरवाद का मुसलमान कभी विरोध नहीं करता जबकि ब्राह्मण विरोध करता है। क्योंकि अंबेडकरवाद से मुसलमानों को नहीं बल्कि ब्राह्मणों की व्यवस्था को खतरा है। महराजगंज सीओ यादवेंद्र पाल ने कहा की थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में वांछित अभियुक्त राकेश कुमार मानस को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story