×

Lok Sabha Election 2024: रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी! कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारी

Lok Sabha Election 2024: माना जा रहा था कि कांग्रेस रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी, जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी हो रही है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Narendra Singh
Published on: 28 April 2024 2:49 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

प्रियंका गांधी (Pic: Newstrack)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की सूचना के बाद जनपद के कांग्रेस कार्यालय में सरगर्मी तेज हो गई है। कार्यालय में कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान से हमें सूचना मिली की प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। इस वजह से हम सब काफी उत्साहित हैं। उनके चुनाव लड़ने की सूचना से हम सब बहुत खुश हैं और हमने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र और कांग्रेस के किए गए वादे और कांग्रेस सरकार में किए गए काम को लेकर के हम जनता के बीच जाएंगे और दीदी प्रियंका गांधी को रायबरेली से जीत कर संसद भेजेंगे।

BJP और कांग्रेस ने नहीं किया है प्रत्याशी का ऐलान

रायबरेली में 26 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन, अभी तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने किसी भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। बसपा ने रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है जो पिछले विधानसभा चुनाव में सरेनी विधानसभा सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।


चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

माना जा रहा था कि कांग्रेस रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी, जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी हो रही है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा भी कांग्रेस के इंतजार में है कि कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद वह अपने प्रत्याशी का ऐलान करेगी। कांग्रेस महिला मोर्चा के अध्यक्ष सिंह की माने तो उनका कहना है कि उन्हें कांग्रेस के आलाकमान से सूचना मिली है कि प्रियंका गांधी ही चुनाव लड़ेंगी और यही वजह है कि हम सबने चुनाव की तैयारियों को और ज्यादा तेज कर दिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story