×

सपा के गढ़ में गरजे गृहमंत्री शाह, बोले- भक्तों पर गोली चलाने वालों और मंदिर बनाने वालों के बीच चुनाव

Amit Shah in Mainpuri: सपा के गढ़ मैनपुरी में आज गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला।

Aniket Gupta
Published on: 28 April 2024 10:58 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 12:29 PM GMT)
सपा के गढ़ में गरजे गृहमंत्री शाह, बोले- भक्तों पर गोली चलाने वालों और मंदिर बनाने वालों के बीच चुनाव
X

Amit Shah in Mainpuri: लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। तमाम राजनीतिक पार्टियां ने तीसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार में जान फूंक दी है। पार्टियों के स्टार प्रचारक देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर चुनावी रैली को संबोधित करने गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। अमित शाह ने सपा की गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी सीट की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 7 तारीख को चुनाव है। जयवीर सिंह को आप सांसद बना दो। दो चरणों के चुनाव में पीएम मोदी शतक मार चुके हैं। वहीं दो शहजादों का खाता भी नहीं खुला है। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है।

निमंत्रण के बाद भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए अखिलेश: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए उनसे सवाल पूछा, आप बताओ राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं? जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन वो नहीं गए। क्यों नहीं गए? अब तो आजम खान भी जेल में हैं।

राहुल बाबा ने कहा था खून की नदियां बह जाएंगी: अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा, बताओ कश्मीर भारत का हिस्सा है कि नहीं। जब हमने कश्मीर से धारा 370 हटाई तो राहुल बाबा बोले खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में कश्मीर में कंकड़ भी नहीं चला। पहले आतंकी हमले होते थे। मोदीजी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके मुंहतोड़ जवाब दिया।

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला: गृहमंत्री शाह

मैनपुरी में अमित शाह ने भाजपा सरकार की नीतियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। कोरोना का टीका सबको लगवाया। उन्होंने आगे कहा, अखिलेश यादव कोरोना के टीके का भी विरोध करते थे। एक दिन चुपचाप डिंपल के साथ खुद टीका लगवा आए। गृहमंत्री अमित शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पिछड़ों की बात करते हैं। कल्याण सिंह के निधन पर नहीं गए और माफिया मुख्तार अंसारी के निधन पर खुद गाड़ी चलाकर उसके घर पहुंच गए। ये क्या पिछड़ों का सम्मान करेंगे।

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story