×

UP Board Results: डॉक्टर बनना चाहते लखनऊ के टॉपर्स, अबकी बार रहा बराबरी का मुकाबला

Lucknow News: श्वेता प्रजापति लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा हैं। माता-पिता दोनों केजीएमयू में कार्यरत हैं। माता चंद्रावती लैब अटेंडेंट व पिता नंदलाल प्रजापति लैब टेक्नीशियन हैं। श्वेता ने बताया कि पहले चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। इसके बाद तैयारी के मद्देनजर 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। जिससे सफलता हसिल हुई है। रिवीजन करने से काफी सहायता मिली।

Abhishek Mishra
Written By Abhishek Mishra
Published on: 20 April 2024 2:15 PM GMT
toppers | up board results |
X

खुशी से झूमे टॉपर्स (Photo Source- Ashutosh Tripathi)

UP Board Results: यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शहर के कई छात्रों ने नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है। मेधावियों ने अपने माता-पिता, स्कूल के साथ लखनऊ का नाम भी रोशन किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

इन विद्यार्थियों को मिली टॉप 5 में जगह

बारहवीं के परीक्षा परिणामों में शहर के चिनहट क्षेत्र स्थित विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के छात्र रक्षित तिवारी ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। एसकेडी एकेडमी राजाजीपुरम के कौशल और लखनऊ पब्लिक कॉलेज की श्वेता प्रजापति को 96.60 अंक व दूसरा स्थान मिला। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा क्रिशिका गुप्ता को 96.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा और बाल गाइड इंटर कॉलेज की अपराजिता को 96.20 अंकों के साथ चौथा स्थान मिला है। नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज की रुबी निषाद, माउंट बेरी इंटर कॉलेज के मो. यासिर, ब्राइट वे इंटर कॉलेज के आर्यन सिंह व महात्मा मेमोरियल कॉलेज की अंशु कश्यप को 96 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रुप से पांचवा स्थान मिला है।

लखनऊ के मेधावियों से 'न्यूज़ट्रैक' ने खास बातचीत की। इनमें टॉपर रक्षित तिवारी और दूसरा स्थान हासिल करने वाली श्वेता प्रजापति शामिल हैं।

Rakshit Tiwari and Shreya Prajapati

डॉक्टर बनना चाहते हैं टॉपर रक्षित

टॉपर रक्षित तिवारी चिनहट के विजडम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनकी माता मोनिका तिवारी गृहणी हैं। पिता सुनील तिवारी सरकारी नौकरी कर रहे हैं। रक्षित ने बताया कि वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करते थे। वह सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानते हैं। रक्षित ने कहा डॉक्टर बनना चाहता हूं। खाली समय में गाने सुनना पसंद है।

नीट क्रैक कर डॉक्टर बनने का लक्ष्य

फरीदीपुर की रहने वाली श्वेता प्रजापति लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा हैं। माता-पिता दोनों केजीएमयू में कार्यरत हैं। माता चंद्रावती लैब अटेंडेंट व पिता नंदलाल प्रजापति लैब टेक्नीशियन हैं। श्वेता ने बताया कि पहले चार से पांच घंटे पढ़ाई करती थी। इसके बाद तैयारी के मद्देनजर 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। जिससे सफलता हसिल हुई है। रिवीजन करने से काफी सहायता मिली। नीट में सफलता हासिल कर डॉक्टर बनने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्कूल को भी बराबर का श्रेय देना चाहती हूं क्योंकि दो बजे के बाद भी शिक्षक एक्स्ट्रा क्लासेस लेते थे। इसके जरिए कई चीजें समझने में आसानी हुई। श्वेता सोशल मीडिया से दूर रहती हैँ। माता और पिता को अपना आदर्श मानती हैं। उन्हें पेंटिंग और कलरिंग करना काफी पसंद है।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story