×

VIP Fleet की पुलिस जीप ने छात्र को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Lucknow News : लखनऊ में वीआईपी फ्लीट में चल रही पुलिस जीप ने एक छात्र को टक्कर मार दी, जिसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया। छात्र को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 29 April 2024 1:46 PM GMT
VIP Fleet की पुलिस जीप ने छात्र को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
X

Lucknow News : लखनऊ में वीआईपी फ्लीट में चल रही पुलिस जीप ने एक छात्र को टक्कर मार दी, जिसमें छात्र बुरी तरह घायल हो गया। छात्र को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र ने बताया कि घर से कोचिंग जा रहा था कि अचानक पुलिस जीप ने तेज़ी से टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी लखनऊ के सदर कैंट निवासी लारेंस एंथोनी शाम लगभग 4 बजे अपनी बाइक से कोचिंग के लिए निकले थे। घर से थोड़ी दूर जाने पर ही एक पुलिस जीप (UP 32 BG 4632) ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर मौजूद लोगों की मदद से छात्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में छात्र का दाहिना कंधा और पैर टूट गया।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story