×

Kanpur News: मीनाक्षी लेखी ने गंगा घाट तक किया भ्रमण, बोलीं अपने इतिहास को कभी नहीं दिखाया गया

Kanpur News: मीनाक्षी लेखी ने भाजपा नेता मनोज सिंह से कहा कि कानपुर आज पर्यटन स्थल बन गया है। पहले की सरकारों में गंगा मईया की सफाई में घोटाला होता था। आज गंगा भी साफ और कानपुर भी स्वच्छ है।

Anup Pandey
Published on: 28 April 2024 7:36 AM GMT
Kanpur News: मीनाक्षी लेखी ने गंगा घाट तक किया भ्रमण, बोलीं अपने इतिहास को कभी नहीं दिखाया गया
X

Kanpur News: लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा महिला सम्मेलन और व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी कानपुर पहुंची। दोनों सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद मीनाक्षी लेखी ने कानपुर भ्रमण किया। इस भ्रमण में भाजपा नेता मनोज सिंह (एडवोकेट) साथ मौजूद रहे। भाजपा नेता मनोज सिंह ने स्टेशन पर मीनाक्षी लेखी का स्वागत किया।

गंगा से घाट तक किया भ्रमण

विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इच्छा व्यक्त की कि जहां पर रानी लक्ष्मीबाई ने बचपन बिताया, नाना राव पेशवा की धरती, तात्या टोपे की धरती, भारत आस्था के केंद्र बिठूर का ध्रुव टीला, ब्रह्मपुत्र व वन खंडेश्वर मंदिर के दर्शन करना चाहती है। भाजपा नेता मनोज सिंह के साथ जाकर इन स्थानों पर भ्रमण किया। लेखी ने लक्ष्मी बाई की प्रतिमा को देखकर कहा खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी। वहीं, मीनाक्षी लेखी ने कहा कि अपने इतिहास को कभी दिखाया नहीं गया। न ही पढ़ाया गया। आज इस सरकार में युवा पीढ़ी जागरूक हो चुकी है। सनातन संस्कृति मजबूत हो रही है। जो हमारी पीढ़ी नहीं देख पाई, वो आज का युवा देख रहा है। राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश ने देखी।


आज कानपुर बन गया पर्यटन स्थल

मीनाक्षी लेखी ने भाजपा नेता मनोज सिंह से कहा कि कानपुर आज पर्यटन स्थल बन गया है। पहले की सरकारों में गंगा मईया की सफाई में घोटाला होता था। आज गंगा भी साफ और कानपुर भी स्वच्छ है। कानपुर के मुख्य स्थान घूमने के बाद लगा कि आज कानपुर पर्यटन स्थल बन गया है। गंगा में मोटर वोट से लोग आनंद ले रहे है। अटल घाट, गंगा बैराज और अन्य स्थान घूमने के लायक हो गए है। आज शहर से बाहर के लोग कानपुर घूमने आ रहे है। वहीं राजनीति मुद्दों पर भी मीनाक्षी लेखी ने बात की।




Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story