×

Hapur News: महिला की हत्या में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के दौरान महिला की हत्या के मामले मे दो आरोपियों से पुलिस की शनिवार शाम के समय मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 27 April 2024 4:32 PM GMT
Hapur News
X
गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में चोरी के दौरान महिला की हत्या के मामले मे दो आरोपियों से पुलिस की शनिवार शाम के समय मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए है। दोनों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस नें बताया कि, गढ़ नगर की कोतवाली क्षेत्र की रिफ्यूजी कालोनी मे रोहित शेट्टी अपनी माता कमलेश 55 वर्षीय के साथ रहते थे। बीते शुक्रवार को रोहित अपनी माता कमलेश के साथ दुकान पर मौजूद था। देर शाम खाना बनाने के लिए उनकी माता कमलेश शेट्टी दुकान से घर खाना बनाने के लिए चली गई थी और रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच चार बदमाश हथियारों से लैस होकर उनके मकान मे दाखिल हुए थे। बदमाशों नें हथियार दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया था। जिसका कमलेश शेट्टी ने बदमाशो से जमकर विरोध किया था। विरोध पर बदमाशो नें महिला को चाकू से गोदकर महिला की हत्या कर दी और हत्या कर चारों बदमाश घर मे रखे कीमती सामान को लूटकर बदमाश फरार हो गए।

क्या बोले एसपी?

एसपी अभिषेक वर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि चोरी का विरोध करने पर चार बदमाशों ने महिला की हत्या को अंजाम दिया था। चारो आरोपियों ने महिला की हत्या कर घर रखे कीमती सामान चोरी किया था। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई थी। मुखबिर ने सुचना दी कि महिला की हत्या के आरोपी मेला रोड की मस्त राम कुटी के पास मौजूद है, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे है। पुलिस टीम ने बताए स्थान पर घेराबंदी कर बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तभी बदमाशो नें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से रितिक व हर्ष निवासी राजीव नगर घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था मे उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वहीं दो आरोपी मौके से भागने मे कामयाब हो गए। पुलिस नें दोनों घायल आरोपियों से सोने, चांदी के आभूषण, 52 हजार की नकदी व अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story