×

Hapur News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या के प्रयास में पति गिरफ्तार

Hapur News: विवाहिता ने बताया कि एक दिन ससुराल वाले किसी कार्य से बाहर गए हुए थे, तभी देवर ने घर में अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी थी।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 20 April 2024 6:26 AM GMT
hapur news
X

हापुड़ में दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या के प्रयास में पति गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Hapur News: पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के प्रयास के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुकदमे से संबंधित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की जुबानी, विवाहिता की कहानी

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 29 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उल्लेख किया गया था कि करीब आठ वर्ष पूर्व कस्बे के रहने वाले एक युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। मायके वालों ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन, दिए गए दान दहेज से पति, देवर, सास और ससुर खुश नहीं थे। विवाहिता से मायके से पांच लाख रुपये नगद और एक कार लाने का दबाव बनाने लगे। ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं होने पर आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार करने लगे।

विवाहिता ने लगाए यह आरोप

विवाहिता ने बताया कि एक दिन ससुराल वाले किसी कार्य से बाहर गए हुए थे, तभी देवर ने घर में अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। विवाहिता ने ससुराल वालों से शिकायत की, तो चारों लोगों ने एक राय होकर मारपीट कर घायल कर दिया था। महिला ने परेशान होकर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के जिम्मेदारों ने की कार्यवाही

सिम्भावली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमे के वांछित आरोपी पति अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story