×

Gorakhpur News: भाई-भौजाई तक सिमटी है सपा की राजनीति: ब्रजेश पाठक

Gorakhpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के समर्थन में सहजनवां में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Purnima Srivastava
Published on: 9 May 2024 11:39 AM GMT
Gorakhpur News
X

गोरखपुर में बज्रेश पाठक। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को गोरखपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला के समर्थन में सहजनवां में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डिप्टी सीएम ने सपा के परिवारवाद पर तंज कसते हुए कहा कि सपा तो भाई और भौजाई में ही सिमटी हुई है। सिर्फ घर घरानों को ही टिकट दिया है। सपा में सिर्फ सैफई परिवार को ही स्थापित किया जाता है। यादव समाज के लोगों को समझाने की जरूरत है। परिवार का उत्थान कर सपा सिर्फ यादवों को ठग रही है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सर्व समाज के विकास के लिए काम करती है।

प्रदेश में खत्म हुआ माफियाओं का दहशत

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई, अपराधी, माफियाओं का दहशत खत्म हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथों को जीत कर एकबार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतकर विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो रहा है। सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन का असली हीरो हैं। जिसके बल पर भाजपा सभी चुनाव जीतती है।

पीएम ने किया सभी की विकास

मोदी सरकार बनाने में सभी बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों का मुख्य रोल है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा की आप सभी के दम पर एकबार फिर मोदी सरकार बननी तय है आप सबकी शतप्रतिशत उपस्थिति ने ये साबित कर दिया विपक्षियों के जमानत जप्त होने वाली है। विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाँव गरीब किसान महिला मजदूर नौजवान सभी का विकास किया है, देश मे खुशहाली बढ़ी है। देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

कांग्रेस परिवारवाद की जननी है तो सपा गुंडाराज की

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस परिवार आधारित पार्टियां हैं। कांग्रेस परिवारवाद की जननी है तो सपा गुंडाराज को प्रश्रय देती है। सपा कांग्रेस का गठबंधन सिर्फ वोट के लिए है। इनमें नीति को लेकर गठबंधन नहीं हुआ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में हजार दंगे हुए। तब माफियाराज था। बहू बेटियों की आबरू खतरे में रहती थी। गोरखपुर में मच्छर सोने नहीं देते थे। बिजली घंटे में मिलती थी। अब डबल इंजन की सरकार में सबका विकास हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार व माफियागिरी पर नकेल कस दिया है।

दिल्ली के तर्ज पर हो रहा विकास

उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने शौचालय बनवाकर बहू बेटियों को सम्मान दिया। अब गोरखपुर का विकास दिल्ली व लखनऊ के तर्ज पर हो रहा है। गरीब के 1.92 लाख बच्चों को सरकार निःशुल्क बेहतर शिक्षा दे रही है। प्रदेश में 2.72 लाख किमी सड़कें बन चुकी हैं। मोदी-योगी के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश की सरकार सभी के लिए काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बूथों के मैनेजमेंट से ही चुनाव जीता जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बूथ पर पूरा जोर रहेगा तो गोरखपुर में इस बार वोट का अंतर और बढ़ेगा।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story