×

Ghaziabad Crime: डीएलएफ कॉलोनी में अधेड़ की हत्या, हाथ-पैर बंधा मिला शव

Ghaziabad Crime: एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी का सुराग लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 9 May 2024 6:14 AM GMT
Ghaziabad Crime
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कालोनी में जब लोगों को फ्लैट से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहां से पुलिस को अधेड़ के हाथ-पांव और मुंह कपड़ों से बंधे मिले। पुलिस का कहना है कि हत्या 2 से 3 दिन पूर्व की गई है। शव काफी फूला हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि हत्या अंकुर विहार थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर बनी डीएलएफ कॉलोनी में हुई, जहां एक फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो वहां 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा था। फ्लैट का मेन गेट खुला था। मृतक के हाथ-पांव और मुंह कपड़े से बंधे थे। जानकारी करने पर पता चला कि दिल्ली के कनॉट प्लेस में रहने वाली गीता बिष्ट के फ्लैट में यह वारदात हुई है। पुलिस द्वारा गीता बिष्ट से संपर्क साधा गया तो पता चला कि मृतक का नाम सिकंदर राय है और वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने भी मृतक की पहचान सिकंदर राय के रूप में की है।

साफ-सफाई का काम करता था अधेड़

गीता बिष्ट ने पुलिस को बताया कि सिकंदर कई घरों में ऑन डिमांड साफ-सफाई का काम किया करता था। वह दिल्ली के खजूरी इलाके में रहता था। कभी-कभी उनके फ्लैट की चाबी लेकर यहां रूक जाया करता था। एसीपी ने बताया कि हत्यारोपी का सुराग लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है। मृतक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, हत्या के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि किसी बाहरी व्यक्ति को सिकंदर राय ने घर में प्रवेश दिया था। जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है कि अक्सर इस वृद्ध व्यक्ति को लोगों ने अकेला ही देखा है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति की हत्या उसी के किसी जानकार द्वारा की गई है। जिससे वह परिचित था और उसने उसके लिए आसानी से दरवाजा भी खोल दिया था।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story