×

Etah Road Accident: सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, दो मासूम सहित चार की मौत

Etah Road Accident: जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ।

Jugul Kishor
Published on: 18 April 2024 2:56 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 3:16 AM GMT)
Etah Road Accident
X

Etah Road Accident (Pic: Social Media)

Etah Road Accident: यूपी के एटा जिले में आज यानि गुरुवार सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। जनपद में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। हादसे में दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया हैं, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार ज्यादा थी, इस वजह से वो काफी दूर तक घिसिटती हुई चली गई। वहीं, हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों के द्वारा हादसे की पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस के मुताबिक सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21 वर्ष), नित्या (1 वर्ष) व आराध्या ( 6 वर्ष) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23 वर्ष) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story