×

Chitrakoot News: संविधान की रक्षा कर रही भाजपा, आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे

Chitrakoot News: सपा सरकार में अखिलेश के समय लैपटाप, अनाज, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला हुआ। इसी तरह गठबंधन में शामिल अन्य दलों ने भी भ्रष्टाचार किया है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 9 May 2024 12:31 PM GMT
BJP National President JP Nadda said- BJP is protecting the Constitution, will not let reservation end
X

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- संविधान की रक्षा कर रही भाजपा, आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे: Photo- Newstrack

Chitrakoot News: गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ीपुलिया में भाजपा प्रत्याशी सांसद आरके सिंह पटेल के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने जाति, वोट वैंक की तुष्टीकरण से लोहा लिया और विकास को अपनाया। राजनीति का चाल चरित्र, परिभाषा, संस्कृति सब बदल डाली है। अब विकासवाद की राजनीति है।

उन्होंने कहा कि अंधेरे की त्रासदी जानने पर उजाले का महत्व देखने को मिलता है। यह कांग्रेस व सपा के जमाने में देखा होगा। शहजादे भाई एकत्र हो गए हैं । गठबंधन तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं भ्रष्टाचारी हटाओ, लेकिन यह बोल रहें है, भ्रष्टाचारी बचाओ। कांग्रेस ने कामनबेल्थ, टूजी, चीनी, चावल जैसे घोटाले किए है। सभी जगह भ्रष्टाचार किया है।

लैपटाप, अनाज, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला पर सपा सरकार पर हमला

सपा सरकार में अखिलेश के समय लैपटाप, अनाज, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला हुआ। इसी तरह गठबंधन में शामिल अन्य दलों ने भी भ्रष्टाचार किया है। कहा कि यह भ्रष्टाचारियों का डोला है। यह सब परिवारवाद है। सभी परिवार की पार्टियां है। सभी भ्रष्टाचार की पार्टियां है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, संजय सिंह, लालू यादव, टीमएसी नेता, पी चिदंबरम, डीएमके मंत्री वेल में है। जबकि अरविंद केजरीवाल, आजम खान, मनीषा सिसौदिया आदि जेल में है। यह सभी नेता या तो जेल में है या फिर वेल में है।

समाज को जाति के नाम पर बांटा- भाजपा अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले समाज को जाति के नाम पर बांटा है। उससे मन नहीं भरा तो धर्म के नाम पर बांटा। राहुल संविधान की कापी लेकर घूम रहे हैं। उसे कम से कम पहले पढ़ लिया करें। कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण में डाका डालने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भाजपा दलित, पिछडों और किसी आदिवासी भाई का भी एक प्वाइंट आरक्षण नहीं जाने देगी।

उन्होंने कहा कि राहुल जब विदेश जाते हैं तो एक बड़े बाल वाले जाते हैं। वह चमड़ी के आधार पर बांटने का काम कर रहे हैं। वह चमडी के रंग की बात करते हैं। भारत की संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह जोड़ते नहीं, बल्कि भारत के टुकड़े-टुकड़े करने में लगे है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story