×

Chandauli News: महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, तीन महीने पहले हुई थी शादी

Chandauli News: पुलिस इस मामले में मृतका के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ashvini Mishra
Published on: 15 April 2024 9:13 AM GMT
Chandauli News
X

शहाबगंज थाना क्षेत्र का मामला (Pic: Social Media)

Chandauli News: चंदौली जनपद के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में दो दिन पूर्व मायके आई महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों का कहना है कि देर होने पर जब उसे खोजने गए तो खेत में उसका शव मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। तत्काल सूचना पर पहुंची शहाबगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच में जुट गई है।

परिजन जता रहे हत्या की आशंका

जानकारी के मुताबिक जनपद के सहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव की निवासी मृतका रेनु देवी (उम्र 24) वर्ष 2 दिन पूर्व ही अपने ससुराल से मायके आई थी। वह खेत की तरफ टहलने गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में खेत की तरफ जहां उसका शव पड़ा हुआ मिला। प्रथम दृष्टया परिजन उसकी गला दबाकर हत्या मान रहे हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला की फरवरी में हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि मृतका की ससुराल सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी वियरमराय गांव में थी। उसकी शादी योगेंद्र पाल से 3 महीने पूर्व फरवरी में हुई थी, जिसकी विदाई मार्च महीने में ससुराल के लिए हुई थी, लगभग 1 महीने ससुराल रहकर 2 दिन पहले ही वह अपने मायके पहुंची थी। घर से वह खेत की तरफ टहलने गई थी, जब देर हुई तो परिजन उसे खोजने लगे। उसी दौरान खेत में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जिससे हड़कंप मच गया। तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना सहाबगंज थाने को दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मृतका के गले पर निशान भी पाए गए हैं। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले में मृतका के तीन रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है और जांच करने की बात कह रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही करेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story