×

Chandauli News: पुलिस ने किया ऐसा करनामा, साइबर ठगों की खुल गई पोल

Chandauli News: चन्दौली पुलिस ने साइबर ठगो को चुनौती देते हुए, तुम डाल डाल तो मैं पात पात की तर्ज पर साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों का पैसा वापस करा रही है।

Ashvini Mishra
Published on: 28 March 2024 1:15 PM GMT
साइबर क्राइम पीड़ितों को वापस मिले पैसे।
X

साइबर क्राइम पीड़ितों को वापस मिले पैसे। (Pic: Newstrack)

Chandauli News: चन्दौली पुलिस ने साइबर ठगो को चुनौती देते हुए, तुम डाल डाल तो मैं पात पात की तर्ज पर साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों का पैसा वापस करा रही है। 2024 में अभी तक ठगी का शिकार हुए 10 लोगों से 609524 रूपयो की रिकवरी कराई है। ठगो के जबड़ों से पैसा पाने के बाद ठगी के शिकार हुए लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी।

अब तक 10 लोगों को वापस मिला पैसा

वर्तमान तकनीकि युग में फ्राड करने वाले तरह- तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में श्रीमती प्रमिला देवी पत्नी प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम- जगदीशपुर भटरियाँ थाना अलीनगर जनपद चन्दौली के बचत खाते से फ्राडर द्वारा यु0पी0आई0 के माध्यम से पीडिता के पैसा बिना उसकी जानकारी के ही पैसा निकाल लिया गया। जिसके संबंध में पीडिता प्रमिला देवी, पत्नी प्रहलाद सिंह ने दिनांक 13.12.2023 को फ्राड होने के सम्बन्ध में साइबर सेल जनपद चन्दौली को आकर प्रार्थना पत्र दिया था। चंदौली पुलिस चंदौली की क्राइम पुलिस साइबर क्राईम सेल ने उनका पैसा दिलाते हुए, 2024 में अभी तक 10 लोगों का 609525 की रिकवरी कराई है। साइबर ठगों से पैसा निकालना शेर के जबड़े से आहार निकालने के बराबर है। पुलिस द्वारा पैसा दिलाए जाने पर पीड़ित खुशी से झूम गए।

तकनीकी माध्यमों से ठगों को पकड़ा जा रहा

साइबर ठगी करने वाले खाता धारकों के खातों से ठगी कर रहे हैं। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस तकनीकी माध्यमों से उन तक पहुंच रही है। पहुंचने के बाद उनसे पैसे को वापस भी दिला रही है। जैसे साइबर ठग तकनीकी माध्यमों का उपयोग करके ठगी कर रहे हैं वैसे ही चंदौली की साइबर सेल की पुलिस की तकनीकी का सहारा लेकर उनके यहां तक पहुंच रही है। यह कार्य जहां पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है वहीं पीड़ितों के लिए उनकी पूंजी मिल जाना भगवान के मिलने के बराबर है। जिसके उपरान्त डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर प्रभारी साइबर क्राइम मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादिनी प्रमिला देवी पत्नी प्रहलाद सिंह को कुल 125000/-रु0 धनराशि वापस कराया।

तुरंत करें पुलिस को सूचित

साइबर जागरूकता के लिए चन्दौली पुलिस ने अपील करते हुए बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ जानकारी के अभाव में किसी भी प्रकार साइबर फ्राड हो जाता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर - 1930 (पहले 155260) – 24*7 को डॉयल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें, फिर साइबर थाने आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पंजीकृत करा सकते है। उपरोक्त जानकारी को अपने परिजनों /पहचान के सभी व्यक्तियों से सांझा करें ताकि पीड़ितों को मदद को का सके।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story