×

Bareilly News: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, मातम में बदली खुशियां

Bareilly News: आज होने वाली बहन की शादी से पहले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sunny Goswami
Published on: 25 April 2024 12:03 PM GMT
Bareilly News
X

Bareilly News (Pic: Social Media)

Bareilly News: बहन की डोली उठने से पहले भाई की हत्या कर दी गई। इसका पता जब परिवार को हुआ तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खून से लथपथ मिला शव

थाना अलीगंज के गांव जोगीठेर निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र राजाराम वजीरगंज में गैस की एजेंसी पर काम करता था। आज गुरुवार को उसकी छोटी बहन कविता की नीमटोली से बारात आ रही है जिसको लेकर बुधवार को घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रात करीब 8:00 बजे तक अशोक घर में था उसके बाद परिवार को 12 बजे करीब गांव के बच्चों ने बताया कि अशोक हरपाल सेवाराम और देशराज की दुकान के पास सड़क पर खून से लथपथ पड़ा है। परिजनों ने वहां जाकर देखा तो अशोक के शव को देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार मच गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि अशोक की किसी ने हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

आज होनी है बहन की शादी

आज अशोक की बहन कविता की शादी है। कल तक परिवार में सभी बारात को लेकर तैयारी कर रहे थे। घर पर हलवाई मिठाई बन रहा था। तभी अचानक रात करीब 12:00 बजे परिवार को पता चला कि अशोक की हत्या हो गई है। घर में कोहराम मच गया। जहां मंगल गीत गाए जा रहे थे वहां चीख पुकार मच गई। सभी हैरान थे कि आखिर किसने अशोक की हत्या कर दी। अशोक की बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठेगी यह सोचकर कविता और उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। घर की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक पांच भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक की हत्या करने के बाद आरोपी उसका मोबाइल और रुपए लूट कर ले गए। दोनों ही सामान उसकी जेब से गायब था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। जिसने उसे मारा उसके साथ अशोक की हाथापाई भी हुई है। जिस कारण उसके कपड़े फट गए थे। उसकी चप्पल भी उसके शव से दूर पर पड़ी मिली।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story