×

Ayodhya: नामांकन से पहले रामलला के दरबार पहुंचीं स्मृति ईरानी, संतों का लिया आशीर्वाद

Ayodhya: अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी रविवार को अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने रामलला के गर्भगृह में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 April 2024 9:54 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 9:58 AM GMT)
ayodhya news
X

नामांकन से पहले रामलला के दरबार पहुंचीं स्मृति ईरानी (सोशल मीडिया)

Ayodhya News: केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी रविवार को अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने रामलला के गर्भगृह में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिरामदास जी की छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से भी आशीर्वाद लिया। रामलला के दर्शन के बाद स्मृति ईरानी हनुमानगढ़ी पहुंची। वहां उन्होंने आम जनमानस के साथ लाइन में लगकर भगवान के दर्शन किये।

रामलला के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों एवं संतों के सानिध्य में सनातन की विजय पताका फहराते देखना अविस्मरणीय है। उन्होंने अयोध्या को धर्म और धैर्य, निष्ठा और नियम, पुरूषार्थ और पराक्रम की नगरीय बताया। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन कर राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना की।

स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मैं एक ऐसे युग में जन्मीं हूं जिसने राम लला को टैंट से भव्य मंदिर में भव्य समारोह में स्थापित होते देखा है। राम भक्तों का सौभाग्य है कि हम प्रभु श्रीराम को इस भव्य रूप में विराजमान होते देख पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र से स्मृति ईरानी वर्तमान में सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वह इसी लोकसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव मैदान में हैं। सोमवार (29 अप्रैल) को स्मृति ईरानी नामांकन करेंगी।

रामलला के दर्शन करने एक मई को अयोध्या पहुंचेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगी। वह अयोध्या आने वाली तीसरी और रामलला के दर्शन करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साल 2021 में अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए थे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story