×

पति बोला-जिंदगी नरक कर दी घरवाली, दिनभर बुलेट से घूमती है और गुटखा खाती है साहब

Agra News: पति और पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि सुलह के लिए परिवार परामर्श केन्द्र पहुंच गए। पति बोला, उसके साथ रहना मुश्किल हो गया है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 28 April 2024 1:04 PM GMT
Husband said - the wife has made life hell, she roams around with bullets all day and eats gutkha, sir
X

पति बोला-जिंदगी नरक कर दी घरवाली, दिनभर बुलेट से घूमती है और गुटखा खाती है साहब: Photo- Social Media

Agra News: कहते हैं शौक बड़ी चीज है, इसके आगे बाकी सब कुछ बेकार हैं। ऐसा ही शौक एक महिला को लगा है। महिला के इस शौक से उसका पति परेशान हो गया है। यह मामला आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में आया। पत्नी को बुलेट बाइक चलाने और गुटखा खाने का शौक है। वहीं पत्नी का ये शौक और ज्यादा खर्च करना पति को पसंद नहीं आता है। जब पति ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया और पत्नी मायके में रहने लगी। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात बन न सकी।

जानकारी के अनुसार जिले के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी सदर के सेवला क्षेत्र में 2020 में हुई थी। पति जूता कारीगर है। परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने पर काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने दोनों की काउंसिलिंग की। पति का आरोप है कि मना करने के बावजूद भी पत्नी ने अपने पिता से रुपये लेकर मायके में ही मकान बनवा लिया है। वह दिनभर गुटखा खाकर बुलेट पर घूमती रहती है। रिश्तेदारों के यहां भी बुलेट से ही जाती है। पति बोला कि पत्नी के इन दोनों शौक ने उसे कर्जदार बना दिया है। अब मायके में रहने के लिए दवाब बना रही है। मगर वह माता-पिता को अकेले छोड़कर पत्नी के साथ नहीं रह सकता। अगर पत्नी अपने ये शौक छोड़ दे तो वह साथ रखने के लिए तैयार है।

शादी से पहले ही पति को पता था

वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ही पति को उसके बुलेट चलाने और गुटखा खाने के बारे में पता था। अब विरोध क्यों कर रहे हैं। उसने अपना मकान बनाकर कोई गलती नहीं की है। पत्नी ने कहा कि वह अपने शौक नहीं छोड़ेगी, पति साथ रहे या न रहे। काउंसलर ने बात नहीं बनने पर अगली तारीख दे दी।

130 जोड़ों में से केवल 11 में ही हो पाई सुलह

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी अपूर्वा चौधरी ने बताया कि परामर्श केंद्र पर शनिवार को 130 जोड़े बुलाए गए थे। 11 जोड़ों में सुलह हो गई। 5 में मुकदमे की संस्तुति की गई है। बाकी को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story