×

Top 5 Hotel In World: घूमने जाने का कर रहे प्लान तो,जानिए दुनिया की सबसे सस्ते शहर का होटल,भारत की ये शहर भी है शामिल

Top 5 Hotel In World : Agoda की लिस्ट में दुनिया के सबसे सस्ते होटल वालें शहरों में बेंगलुरु को भी मिली जगह

Shalini Rai
Written By Shalini Rai
Published on: 28 April 2024 10:07 AM GMT
Top 5 Hotel In World ( Social Media Photo)
X

 Top 5 Hotel In World ( Social Media Photo)

Top 5 Hotel In World: कभी भी कहीं घूमने जाने से पहले हम किराए के बारे में जरूर एक बार सोचते है बहुत बार हम अपना वेकेशन प्लान को कैंसिल कर देते है।यदि आप वेकशन प्लान को पैसे को लेकर कैंसिल कर रहे है तो आप लोगो के लिए एक अच्छी खुशखबरी है।आप अपने बजट में घूम सकते विदेश दुनिया कि सबसे सस्ते होटल आपके बजट में होगा शामिल तो ये है वह जगह जहा आपको सबसे सस्ते होटल मिलेगा जैसे थाईलैंड में मिल जाएंगे और अगर देश में ही ट्रैवल का मन है तो सबसे सस्ते होटल बेंगलुरु में मिलेंगे। Agoda की लिस्ट में दुनिया के सबसे सस्ते होटल वालें शहरों में बेंगलुरु को भी मिली जगह।

दुनिया की सबसे सस्ती जगह

1. उडोन थानी, थाईलैंड

थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ा शहर है जहां आप चाइनीज गेट, नोंग प्राजक पार्क, उडोन थानी म्यूजियम जैसी जगह घूम सकते हैं। और मस्ती कर सकते है एक बेहतरीन फैमली वेकेशन मना सकते हैं।होटल का औसत किराया- 2,333 रुपये। कैसे पहुंचें- थाईलैंड के लिए चैन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू से वन स्टॉप फ्लाइट।कब जाएं- अक्टूबर से अप्रैल के बीच


2.सुरबाया, इंडोनेशिया

सुरबाया इंडोनेशिया के बेहद खूबसूरत शहर है. यहां आप एटम मार्केट में घूमकर इंडोनेशिया फूडी लोगों के लिए सुरबाया किसी जन्नत से कम नहीं है क्योंकि लोगों को यहां बेहद स्वादिष्ट खाना आसानी से कम पैसों में मिल जाता है.होटल का औसत किराया- 3 3,250 रुपयेष कैसे पहुंचें- चैन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू से वन स्टॉप फ्लाइट।


3 नारिता, जापान

जापान के इस खूबसूरत शहर में आप शिनशोजी मंदिर जा सकते हैं। यहां का काफी प्रसिद्ध है। चेरी के फूलों के खिलने के लिए जाना जाता है। उसके खिलने के वक्त ये शहर आपको बेहद पंसद आयेगा होटल का औसत किराया- 5,917 रुपये। कैसे पहुंचें- दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से डायरेक्ट फ्लाइट। कब जाएं- जनवरी से मार्च के बीच


4 ताइवान

Kaohsiung ताइवान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां आप खूब शॉपिंग कर सकते हैं। यहां का स्ट्रीट आर्ट काफी फेमस है।होटल का औसत किराया हो- 8,418 रुपये। कैसे पहुंचें- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद से फ्लाइट। कब जाएं- नवंबर से अप्रैल के बीच।

5 बेंगलुरु

सबसे सस्ते होटल की लिस्ट में भारत का बेंगलुरु शहर शामिल है यह शहर प्राचीन और आधुनिकता का सुंदर मिश्रण है जहां आप मजेस्टिक बेंगलुरु पैलेस, 16वीं सदी में बना नंदी मंदिर देख सकते हैं। यहां का खानपान भी आपको काफी पसंद आएगा।होटल का औसत किराया- 4,584 रुपये। कैसे पहुंचें- फ्लाइट के फ्लाइट के अलावा आप ट्रेन या बस से बेंगलुरु जा सकते हैं कब जाएं- अक्टूबर से फरवरी के बीच



Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story