×

Kerala Budget Trip: केरल में पार्टनर संग बिताए खूबसूरत पल, दिल जीत लेंगे नजारे, जानें कितना आएगा खर्च

Kerala Budget Trip Plan: केरल एक बहुत ही सुंदर जगह है जो हनीमून के लिए बेस्ट मानी जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि यहां घूमने का खर्चा कितना आने वाला है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 April 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 5:00 AM GMT)
Kerala Trip Budget
X

Kerala Trip Budget (Photos - Social Media)

Kerala Trip Budget : हनीमून के लिए केरल भारतीय पर्यटकों की सूची में हमेशा से ही टॉप पर रहा है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह राज्य हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। हनीमून जोड़ों के लिए केरल स्वर्ग के समान है। यहां करने के लिए बहुत कुछ है और निजी पल बिताने के लिए अनगिनत स्थान हैं। बैकवॉटर, रेत से भरे शांत समुद्र तट, हरियाली, कोहरे से ढकी पहाड़ियां और इन जैसे अनेक जादुई अनुभव केरल में बिखरे पड़े हैं। अगर आप केरल जाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यहां घूमने में कितना खर्चा होगा।

कितना चाहिए बजट

केरल में हनीमून मनाने के लिए आपको करीब 15 से ₹20000 खर्च करने होंगे दरअसल आपको फ्लाइट में सफर करने के लिए 7 से 8000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। वहीं अगर आप ट्रेन से जाते हैं तो आपको दो से ₹3000 टिकट फेयर देने होंगे। आप अपनी टिकट की बुकिंग भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसी से बुक कर सकते हैं।

Kerala Trip Budget


रुकने का खर्चा

इसके अलावा आपके यहां पर दो रात रहने की जरूरत है जहां आपको दो लोगों का खर्चा 1500 से ₹2000 आएगा। अगर आप एक पॉइंट पर होटल लेना चाहते हैं तो आपको एक रात के लिए चार से ₹5000 खर्च करने पड़ेंगे। आप ऑनलाइन होटल भी बुक कर सकते हैं जिसमें आपको बहुत से डिस्काउंट मिल जाएंगे। वहीं अगर आप पूरे 5 दिन के लिए केरल जाना चाहते तो आपको पूरा खर्चा 7500 तक का आएगा।

खाने का खर्चा

इसके अलावा केरल में आप छोटे-छोटे रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं। जहां आपको दिन भर का खर्चा 600 से ₹700 तक पड़ेगा अगर आप अपने होटल में खाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

Kerala Trip Budget



कैसे घूमें केरल

अब बात आती है कि आप केरल में कैसे घूमेंगे तो सबसे पहले आप कब रिक्शा या फिर रेंट पर स्कूटी ले सकते हैं। जो की 700 से ₹800 तक का पड़ेगा। उसके बाद आप 5 दिन तक स्कूटी से भी घूम सकते हैं, जिसके लिए आपको ₹2000 खर्च करने पड़ेंगे। इस तरह पूरे 5 दिन का खर्चा 5500 तक आएगा। अगर आप हनीमून मनाना चाह रहे हैं तो दो लोगों का खर्चा 25000 तक पड़ेगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story