×

Jaipur Famous Food: जयपुर के पर्यटक स्थल घूमने के साथ जरूर चखें इन जगहों का स्वाद

Jaipur Famous Food Ki Dukan: जयपुर शहर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। जहां इस शहर में बने खूबसूरत हवा महल, सीटी पैलेस और मंदिर इसकी शोभा बढ़ाते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 April 2024 11:45 AM GMT
Jaipur Famous Food Ki Dukan
X

Jaipur Famous Food Ki Dukan (Photos - Social Media)

Jaipur Famous Food Ki Dukan: विदेश के अलावा भारत में भी घूमने की बहुत सी जगह है। इसमें 'द पिंक सिटी' नाम से मशहूर जयपुर शहर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। जहां इस शहर में बने खूबसूरत हवा महल, सीटी पैलेस और मंदिर इसकी शोभा बढ़ाते हैं। वहीं जयपुर का लजीज खाना भी लोगों को अपनी ओर खींचने का काम करता है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर शहर के बारे में नहीं बल्कि वहां पर मिलने वाले फेमस खाने के बारे में बताते हैं। जयपुर, 'द पिंक सिटी' के नाम से मशहूर भारत का एक ऐसा शहर है, जिसे नज़दीक से देखने की चाहत हर किसी की होती है। घुम्मकड़ लोगों की गुड लिस्ट में इस शहर का नाम न हो।l ऐसा हो ही नहीं सकता। यूं तो यह शहर अपने महलों, किलों और विरासतों के लिए जाना जाता है। मगर कुछ और भी है, जो इसे दूसरे शहरों से अलग करता है, यहां का लज़ीज खाना। दाल-बाटी-चूरमा, कीमा-बाटी, घेवर, और यहां के मसालेदार स्ट्रीट फूड, सबको चखने का एक अलग ही मज़ा है।

अगर आप एक दिन की ट्रिप के लिए इस शहर में हैं, तो कहां जाएं और किस-किस चीज़ का आनंद लें।

प्याज कचौरी

प्याज़ कचौरी राजस्थान की ख़ास चीज़ों में से एक है। बड़ी दुकानों से लेकर सड़क किनारे मौजूद छोटे-छोटे स्टॉल्स में ये हर जगह आपको मिल जाएंगी। जयपुर का रावत मिष्ठान भंडार इसके लिए ख़ासा लोकप्रिय है। यूं तो यह एक मिठाई की दुकान है, जहां 50 से अधिक किस्म की मिठाइयां मौजूद हैं। मगर यहां की प्याज़ कचौरी की बात ही कुछ और है।

Kachori


चाय

यदि आप चाय-प्रेमी हैं तो यह स्थान अवश्य ही आपकी सूची में शीर्ष पर होना चाहिए। गणपति प्लाजा के सामने स्थित यह स्थान मसाला चाय और बन-मुस्का के लिए प्रसिद्ध है। बन-मस्का के साथ परोसी जाने वाली गर्म चाय निश्चित रूप से हर चाय-प्रेमी को इस जगह की प्रशंसा करने पर मजबूर कर देगी। आप बन-समोसा भी आज़मा सकते हैं जो इस जगह की खासियत है और स्थानीय लोगों के बीच इसका क्रेज है। यह हमेशा खचाखच भरा रहता है और आपको यहां लोग चाय की चुस्कियां लेते और अपने दिल की बातें करते हुए मिल जाएंगे। अगली बार जब आप शहर में हों तो इस स्थान पर अवश्य जाएँ।

काठी रोल

अल बेक, जिसे 'चिकन पैराडाइज' के नाम से अधिक जाना जाता है, हर चिकन प्रेमी का स्वर्ग है। वे शावरमा से लेकर टिक्का तक हर प्रकार के चिकन परोसते हैं और उनके मेनू में बहुत विविधता है। एमआई रोड पर स्थित यह स्थान अपने काठी रोल के लिए सबसे लोकप्रिय है। यह एक बेहद भीड़-भाड़ वाली जगह है, जहां अधिकांश लोग काथी रोल्स का ऑर्डर देते हैं, जिसे खाना मूल रूप से आनंददायक होता है। यह जगह आधी रात तक खुली रहती है और युवाओं के बीच काफी मशहूर जगह है। इस जगह की यात्रा के बिना जयपुर में आपका स्ट्रीट फूड अभियान अधूरा माना जाता है।

घेवर

घेवर जयपुर की पसंदीदा मिठाईयों में से एक है। पारंपरिक रूप से इसे तीज महोत्सव के समय तैयार किया जाता है। यह डिस्क के आकार का होता है, जिसे तेल, आटे और चीनी के सिरप से बनाया जाता है। जयपुर के बाहर भी यह ख़ासा प्रसिद्ध है। घेवर की कई किस्में हैं, जिनमें सादा, मावा और मलाई घेवर सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैंं. जयपुर के जोहरी बाज़ार रोड पर मौजूद लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर ये ख़रीद सकते हैं।

Ghewar


गोलगप्पे

गोलगप्पा. नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाए। जयपुर में इनके लिए आप नंद और चावला को चुन सकते हैं। फ़ैशन स्ट्रीट पर मौजूद ये दोनों स्टॉल कई तरह के मसालेदार, मीठे और चटपटे गोलगप्पों के लिए जाने जाते हैं। वैसे दोनों में ज़्यादा अच्छा कौन है। इसकी पुष्टि के लिए दोनों स्टाल्स पर गोलगप्पों को आज़माकर देखें।

दाल बाटी चूरमा

दाल बाटी चूरमा राजस्थान की फेमस डिश में से एक है। ऐसे में जयपुर जाने पर इसे खाना बिल्कुल भी ना भूलना। इसे बनाने के लिए आटे से बाटी तैयार करके उसे घी में डुबोकर सर्व किया जाता है। दाल सूप की तरह होती है। साथ ही आटे व चीनी से चूरमा बनाया जाता है। साथ ही इसे खाने के लिए वहां का विरासत रेस्तरां दुनियाभर में मशहूर है।

Daal Baati Churma


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story