×

Fly Dining Restaurant In Agra: 150 फीट की ऊंचाई पर करें लंच और डिनर

Fly Dining Restaurant In Agra: ताज नगरी आगरा में ना सिर्फ ताजमहल बल्कि फ्लाइंग रेस्टोरेंट भी है। ये रेस्टोरेंट 150 फीट की ऊंचाई पर है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 April 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 3:45 AM GMT)
Fly Dining Restaurant In Agra
X

Fly Dining Restaurant In Agra (Photos - Social Media)

Fly Dining Restaurant In Agra : आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक प्रमुख शहर है। यह शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, खासकर ताजमहल के लिए। बता दें कि ताजमहल एक अद्वितीय मौसोलियम है जो मुग़ल सम्राट शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनाया गया था। यह एक विश्व धरोहर स्थल है और दुनिया भर में पर्यटकों की आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, यहां अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थल जैसे अगरसेन की लगभग 2500 वर्ष पुरानी बस्ती एक्सकेवेट्ड लाहौर, अकबर के समय का लाल किला, जहां वह अपने समय के शासकीय समारोहों को आयोजित किया करते थे और अज़ीम खान का मकबरा जैसे दर्शनीय स्थल हैं। साथ ही, आगरा एक सामर्थ्यशाली शिक्षा केंद्र भी है, जहां कई शिक्षा संस्थान और कॉलेज हैं। यहां की स्थानीय भोजन और व्यापारिक गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

150 फीट ऊंचाई पर खाने का आनंद

इसी कड़ी में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा नई पहल की गई है दरअसल पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर 150 फीट की ऊंचाई पर आसमान में सैर सपाटा करने के साथ लोगों के लंच और डिनर का भी इंतजाम किया गया है यहां पर पर्यटक हवा में लंच की ताज को इंजॉय कर पाएंगे

Fly Dining Restaurant In Agra


यहां है फ्लाइंग डायनिंग रेस्टोरेंट

दरअसल यहां पर फ्लाइंग डायनिंग रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है जो की हवा में उड़ता है। यहां आप म्यूजिक और मस्ती के साथ खाने का आनंद उठा सकते हैं। होटल के मैनेजर का यह दावा है कि ताज नगरी में टूरिस्ट का नाइट स्टे और एडवेंचर टूरिज्म को इससे काफी ज्यादा बढ़ावा मिला है इसलिए इसे आगरा में शुरू किया गया है। यह कलाकृति गांव ग्राउंड पर 24 सेट वाले फ्लाइट डायनिंग रेस्टोरेंट है जिसे क्रेन की मदद से फ्लाई डायनिंग टेबल को हवा में ले जाया जाता है। यहां पर मेहमानों को ब्रेकफास्ट लंच और डिनर परोसा जाता है यहां से वह सीधे ताज तक का दीदार भी कर सकते हैं

Fly Dining Restaurant In Agra


ये है मेन्यू

यहां पर्यटकों को लजीज खाने का मेनू प्रोवाइड किया जाता है। जिसमें लंच और डिनर का भी ऑप्शन है। यहां लोग इंडियन फूड या फिर एशियन फूड दोनों में से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं। ये रेस्टोरेंट 360 डिग्री पर हवा में घूमता है। वही आपात स्थिति में डायनिंग रेस्टोरेंट को 2 मिनट में नीचे लाया जा सकता है। वहीं यदि किसी मेहमान को घबराहट या फिर वोमिटिंग होती है तो उसे फर्स्ट एड की सेवा भी हवा में ही दी जाती है। यहां पर पर्यटकों को 45 मिनट तक रखा जाता है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story