×

दिल्ली की इन 4 जगहों पर मिलते हैं स्वादिष्ट छोले कुलचे, एक बार जरूर करें ट्राई

Famous Chole Kulche In Delhi: दिल्ली के पास है गरमा गरम छोले कुलचे। इस शहर में कुछ मशहूर छोले कुलचे की दुकान है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 19 April 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 19 April 2024 4:31 AM GMT)
Famous Chole Kulche In Delhi
X

Famous Chole Kulche In Delhi (Photos - Social Media) 

Famous Chole Kulche In Delhi : दिल्लीवालों का खाने के साथ अलग किस्म का रिश्ता होता है। यहाँ के लोग खाने और खिलाने दोनों के शौकीन हैं। जितना यहाँ के लोगों को खाने से प्यार है उतना ही लाजवाब दिल्ली का खाना भी है। पराठे, चाट, मोमो, छोले भटूरे जैसे कई स्वाद लिए दिल्ली का खाना हर फूडी के दिल में बसता है। लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपको छोले भटूरे नहीं पसंद है तो यकीनन आपने यहाँ के छोले कुलचे का स्वाद अब तक ठीक से नहीं लिया है। सर्दियों में चटपटे छोलों के साथ गर्म-गर्म भटूरे खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। चलिए यहां की कुछ बेस्ट दुकानों के बारे में जानते हैं।

बाबा नागपाल कॉर्नर

यह भोजनालय एक बड़ी भीड़ को अट्रेक्ट करता है और वो भी सिर्फ अपने छोले कुलचे की खुशबू से। यहां आप स्वादिष्ट व्यंजनों को खाकर अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। बाबा नागपाल शहर के कुछ बेहतरीन छोले कुलचे के भोजनालय में से एक हैं और अमर कॉलोनी के इस भोजनालय में सबसे ज्यादा भीड़ होती है।

पता - 7/25, ओल्ड डबल स्टोरी, गुप्ता मार्केट, लाजपत नगर IV

सीता राम दीवान चंद

पहाड़गंज में सीता राम दीवान चंद स्वादिष्ट छोले कुलचे परोसने के लिए जाने जाते हैं। फेमस रेस्तरां, जो 1950 से छोले भटूरे परोस रहा है, छोले कुलचे की एक पूरी प्लेट में दो भटूरे और एक कटोरी छोले शामिल होते हैं। भोजन के साथ एक विशेष आलू की सब्जी होती है जो कटे हुए आलू और मसालों को मिलाकर पकाई जाती है। आप उनके पनीर से भरे कुलचे को मिस नहीं करना चाहेंगे।

पता: 2246, इंपीरियल सिनेमा के पास, पहाड़गंज, नई दिल्ली

Famous Chole Kulche In Delhi


प्रेम दी हट्टी

पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र को छोले कुलचे की स्वादिष्ट थाली आपको जरूर चखनी चाहिए। प्रेम दी हट्टी इलाके में चूर चूर नान के साथ सबसे अच्छे छोले परोसते हैं जिसकी तुलना आप सीधे अमृतसर में परोसे जाने वाले छोले से कर सकते हैं। इसके साथ कुलचे का लुत्फ जरूर लें।

रोशन दी कुल्फी, करोल बाग

करोल बाग दिल्ली का एक ऐसा इलाका है जहां आपको चीज मिल जाएगी। शॉपिंग के मसकद से तो यह जगह वन स्टॉप है ही, खाने के लिए भी यहां काफी कुछ है। लेकिन हम फिलहाल छोले कुलचे की बात कर रहे हैं, तो आपको रोशन दी कुल्फी पर जाना चाहिए। यह दुकान शहर के सबसे पुराने चलने वाले छोले कुलचे के हॉटस्पॉट में से एक है जहां वे अपने शानदार छोले कुलचे को पकाने के लिए मसालों का एक गुप्त मिश्रण डालते हैं। और हां, छोले कुलचे निपटाने के बाद यहां की कुल्फी फालूदा के लिए पेट में जगह जरूर बचाएं।

Famous Chole Kulche In Delhi


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story