×

धरती की इस जगह पर सूरज और धरती दोनों उगलते हैं आग, सूख जाता है पानी, मुश्किल है रहना

Hottest Place on Earth : इस दुनिया में कई अजीबोगरीब जगह मौजूद है। इनमें से एक जगह ऐसी है जहां सूरज और धरती दोनों आग उगलते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 24 April 2024 2:24 PM GMT
Hottest Place on Earth
X

Hottest Place on Earth (Photos - Social Media) 

Hottest Place on Earth : इस धरती पर कहानी रहस्यमई और अनोखी जगह मौजूद है जहां के रहस्य हमेशा से ही लोगों को हैरान करते आए हैं। घूमने के लिए इस दुनिया में कई तरह के स्थान मौजूद है लेकिन कुछ जगह ऐसी भी है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इन जगहों से जुड़े हुए रहस्यों को आज तक कोई भी नहीं सुलझा पाया है। आज हम आपको धरती पर मौजूद एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो साल भर आग उगलती है और इसे देखकर इसे धरती का पाना मुश्किल है।

होता है मंगल सा एहसास

हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह अफ्रीकी देश इथियोपिया के अफार इलाके में मौजूद डानाकिल डिप्रेशन नाम की जगह है। यहां का मौसम इतना ज्यादा गर्म होता है कि कोई भी व्यक्ति इसे सहन नहीं कर पाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में यहां जाने के बारे में सोच रहे हैं तो अपना प्लान तुरंत कैंसिल कर दिए जिए क्योंकि यहां इतने ज्यादा गर्मी होती है कि आदमी राख हो सकता है। चलिए इस जगह के बारे में जानते हैं।

Hottest Place on Earth


दुनिया की सबसे गर्म जगह

डानाकिल दुनिया की सबसे गर्म जगह मानी जाती है। जब आप यहां जाएंगे तो यहां का वातावरण किसी अन्य ग्रहों के जैसा दिखाई देता है। यहां सूरज तो आग बरसाता ही है इसके साथ जमीन भी आग उगलती है। बारिश का यहां नाम ही नहीं रहता और साल भर 30 से 35 डिग्री गर्मी रहती है।

Hottest Place on Earth


रहता है अफार समुदाय

यहां पर अपार समुदाय के लोग रहते हैं जिन्हें कफार डानाकिल कहा जाता है। यहां के घर में भरे माहौल में इन्हें रहने की आदत हो चुकी है और यह आराम से यहां रह सकते हैं और इनके अलावा किसी का भी रहना यहां पर मुश्किल है। यह लोग यहां की गर्मी से कभी बीमार भी नहीं पड़ते।

Hottest Place on Earth


सूख जाता है पानी

इस जगह पर कहीं सारे एक्टिव वोल्कानो है यही वजह है कि यहां पर पानी भी सूख जाता है। भयंकर गर्मी होने की वजह से पानी सूख जाता है और इस वजह से यहां नमक की कई खदानें बन गई हैं। इन्हीं खदानों से यहां रहने वाले लोग अपनी रोजी-रोटी चलते हैं।

कुछ सालों बाद डूब जाएगी जगह

डानाकिल का तापमान जिस तरह से बढ़ रहा है उसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ सालों बाद यह जगह समुद्र की गहराइयों में डूब जाएगी। हालांकि यह एक कल्पना है लेकिन जिस हिसाब से यहां गर्मी पड़ रही है उसे देखकर लगता है कि कुछ समय बाद यहां इंसानों के रहने के लिए कोई उम्मीद नहीं बचेगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story