×

Agra Unlimited Food: आगरा की इस जगह पर 35 रूपए में मिलेगा भरपेट भोजन, लाजवाब है स्वाद

Agra Unlimited Food Shop: आगरा एक ऐतिहासिक शहर है। यहां घूमने के लिए कई पर्यटक पहुंचते हैं। चलिए आपको यहां के एक खास स्थान के बारे में बताते हैं

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 28 April 2024 11:49 AM GMT
Agra Unlimited Food  Just RS 35
X

Agra Unlimited Food Just RS 35 (Photos - Social Media)

Agra Unlimited Food Shop: आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित एक महानगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 206 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। भारत की जनगणना के अनुसार 15, 85, 798 की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का 23वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।

यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा शहर ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। सन् 1506 में सिकन्दर लोदी ने मुगलों का राज्य स्थापित किया था। मुगलों के शासन के दौरान खूबसूरत स्मारक स्थापित किए गए थे जिन्हें देखने आज भी पर्यटक आगरा आते हैं। आगरा में हस्तशिल्प बहुत ही प्रसिद्ध है। आगरा जाने वाले अधिकतर लोग यहां ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। वैसे ताजमहल के अलावा यहां और भी कई स्थान है जिनका भ्रमण आपको एक बार जरूर करना चाहिए। अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं तो जाहिर सी बात है आप यहां पर खाने-पीने की जगह भी जरूर देखेंगे। आज हम आपके यहां के एक ऐसे स्थान के बारे में बताते हैं जहां आप सिर्फ ₹35 में भरपेट भोजन कर सकते हैं।

सिर्फ 35 रुपए में खाएं भरपेट भोजन

अगर आप काम से कम पैसों में भरपेट भोजन का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको आगरा के शास्त्रीपुरम में जाना होगा यहां सिर्फ ₹35 में आपको तीन सब्जी, नान और सलाद खाने को मिल जाएगी। यहां पर रायता भी मिलता है जो सिर्फ 10 रुपए में खरीदा जा सकता है।


मिलेगी ये चीजें

आगरा के शास्त्रीपुरम चौराहा की इस शॉप पर आपको शाही पनीर, दाल मखनी और छोले की सब्जी के साथ बटर नान और सलाद मिल जाएगी। आप स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए 10 रुपए का रायता भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका एक्स्ट्रा रोटी चाहिए तो उसके ₹15 अलग से लगते हैं। ₹35 की इस प्लेट में दो रोटी आती है और सब्जी पूरी तरह से अनलिमिटेड होती है।

कहा है दुकान

ये दुकान शास्त्रीपुरम चौराहा आगरा में है। यहां आप तीन सब्जी और नान रोटी का आनंद ले सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story