×

Agra Famous Street Food: आगरा में मिलेगा चलता फिरता चखना पॉइंट, लाजवाब है यहां का स्वाद

Agra Chalta Firta Chakhna Point: अगर आप आगरा में रहते हैं तो हम आपके यहां के एक शानदार चखना पॉइंट के बारे में बताते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 19 April 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 19 April 2024 6:00 AM GMT)
Chakhna Point Agra
X

Chakhna Point Agra (Photos - Social Media)

Agra Famous Street Food: आगरा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। आगरा शहर यमुना नदी के तट पर स्थित एक महानगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के २०६ किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। भारत की 2011की जनगणना के अनुसार 15, 85, 704 की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का २३वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।आज हम आपको आगरा के एक ऐसी जगह से रूबरू करवाते हैं जो बहुत यूनिक हैं। जी हां आगरा का फेमस चखना प्वाइंट चखना, ये एक ऐसी चीज है जो शराब पीने वाले और ना पीने वाले दोनों को ही पसंद आता है।

चखना, यह एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनते ही आपको अपने शराबी और भुक्कड़ दोस्तों की याद आ गई होगी। अब भला जब यारों की महफिल जमी हो और चखना याद ना आए यह कैसे हो सकता है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी शार्टी करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं। जहां आपको स्वादिष्ट चखना खाने को मिलेगा। स्पेशली अगर आप ताज नगरी आगरा में रहते हैं तो यह जगह स्पेशली आपके लिए है। आगरा में रहने वाले लोगों को लोग जो अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करना पसंद करते हैं। अलग-अलग तरह का खाना खाना उन्हें पसंद है और वह स्ट्रीट फूड के दीवाने हैं तो वह इस चखना पॉइंट पर आ सकते हैं।

चलता फिरता चखना पॉइंट

अब तक आपने रेस्टोरेंट बर क्लब जैसी जगहों पर चकना पॉइंट देखते होंगे लेकिन आगरा में एक चलता फिरता चकना पॉइंट मौजूद है जहां पर आपको क्रिस्पी कॉर्न, हॉट आलू चाट, हॉट पीनट खाने को मिल जाएगा।

क्या है समय

यह चखना पॉइंट 4:30 से चालू हो जाता है और रात को 11:00 बजे तक चलता है। यहां पर आप ₹50 में 100 ग्राम क्रिस्पी कॉर्न खा सकते हैं। इसके अलावा यहां का हॉट पीनट और हॉट आलू चाट भी काफी शानदार है।

कहां है शॉप

तो अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के बारे में सोच रहे हैं या आपका कुछ स्वादिष्ट खाने का मन कर रहा है। तो आप आगरा के कारगिल चौराहा पर मौजूद इस चखना पॉइंट पर जा सकते हैं। यहां पर चखना खाकर आपका दिल बहल जाएगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story