×

कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M55 5G, जानें कीमत

Samsung Galaxy M55 5G: इस फोन में डिजाइन के साथ-साथ फ्रंट कैमरा फीचर भी शानदार हो सकता है। इसके अलावा इस फोन को गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर देखा गया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 April 2024 1:19 PM GMT
कई तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy M55 5G, जानें कीमत
X

Samsung Galaxy M55 5G: अगर आप सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसका फीचर लीक हो गया है।

Samsung Galaxy M55 5G में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में डिजाइन के साथ-साथ फ्रंट कैमरा फीचर भी शानदार हो सकता है। इसके अलावा इस फोन को गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर देखा गया है। जिससे ये उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Samsung Galaxy M55 5G के फीचर्स और कीमत के बारे में:


Samsung Galaxy M55 5G के फीचर्स (Samsung Galaxy M55 5G Features):

Samsung Galaxy M55 5G के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और Android 14 ओएस का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले रेजॉल्यूशन 2400*1080 हो सकती है। इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिस्प्ले के तौर पर इस फोन में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेंगे।

वहीं प्रोसेसर के लिए इस फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज होने की उम्मीद जताई गई है। Samsung Galaxy M55 5G के कैमरे की बात करें तो इस फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 50MP (OIS सपोर्ट के साथ), दूसरा कैमरा 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और तीसरा कैमरा 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ आ सकता है। वहीं सैमसंग अपने इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का एक शानदार फ्रंट कैमरा दे सकता है।

Samsung Galaxy M55 5G के बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy M55 5G की कीमत (Samsung Galaxy M55 5G Price):

Samsung Galaxy M55 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी कंपनी द्वारा सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन से जुड़ी जानकारी जल्द सामने आ सकती है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story