×

Redmi Note 13 Turbo Price: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ लेटेस्ट स्मार्टफोन का फीचर, जानें क्या होगा खासियत

Redmi Note 13 Turbo Price: Redmi जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 13 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसका फीचर लीक हो गया है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 March 2024 12:04 PM GMT
Redmi Note 13 Turbo Price
X

Redmi Note 13 Turbo Price

Redmi Note 13 Turbo Price: अगर आप रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 13 Turbo को लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसका फीचर लीक हो गया है। दरअसल इस स्मार्टफोन को बोल्ड मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिसके बाद ये उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में कमाल के फीचर्स मिलेंगे।

हालांकि, इस फोन से जरूरी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, लिस्टिंग से ये जरूर साफ हो गया है कि, फोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। दरअसल Redmi Note 13 Turbo स्मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च होगा, जिसे सिर्फ चीन में पेश किया गया था। लेकिन अब ग्लोबल मार्केट में इसे POCO F5 नाम के साथ लाया जाएगा। बता दें कि फोन को POCO F6 ग्लोबल नाम से बाजार में लॉन्च किया जाएगा। तो आइए जानते हैं Redmi Note 13 Turbo में क्या क्या मिलेंगे फीचर्स:


Redmi Note 13 Turbo में मिलेंगे ये फीचर्स: (Redmi Note 13 Turbo Features):

Redmi Note 13 Turbo के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही फोन के अन्य कोई स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इस हैंडसेट में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1.5k और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। बता दें स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित Xiaomi की हाइपरओएस स्किन पर चलेगा। दरअसल पिछले साल यानी मार्च 2023 में नोट 12 टर्बो को स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी तक Redmi Note 13 Turbo के बारे में अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, ये उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी आने वाले समय में फोन की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन्स की घोषणा जल्द करेगी। वहीं अगर कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ये आगामी फोन अप्रैल या मई में लॉन्च हो सकता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story