×

बेहद सस्ते दाम में लॉन्च होगा Nokia 225 4G 2024, जानें फीचर्स

Nokia 225 4G 2024: पॉपुलर कंपनी नोकिया जल्द ही अपने अपकमिंग फोन नोकिया 224 का नया वेरिएंट लाने की तैयारी में है। कंपनी द्वारा नोकिया 225 को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 24 April 2024 11:16 AM GMT
बेहद सस्ते दाम में लॉन्च होगा Nokia 225 4G 2024, जानें फीचर्स
X

Nokia 225 4G 2024: नोकिया अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। इस फोन की खासियत भी यही होगी कि, बेहद सस्ते दाम में कंपनी इस फोन को लॉन्च करेगी और इसके फीचर्स भी महंगे फोन की तरह तगड़े होंगे।

दरअसल मोबाइल की दुनिया की पॉपुलर कंपनी नोकिया जल्द ही अपने अपकमिंग फोन नोकिया 224 का नया वेरिएंट लाने की तैयारी में है। बता दें कि, इस फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गए हैं। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी द्वारा नोकिया 225 को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। साथ ही ये फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और HMD के इन-हाउस S30+ ओएस के साथ आएगा। इसके अलावा भी इस फोन में कई तगड़े फीचर्स उपलब्ध हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं Nokia 225 4G के फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में:


Nokia 225 4G 2024 के फीचर्स और लॉन्च डेट (Nokia 225 4G Features And Launch Date):

Nokia 225 4G के फीचर्स और लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन में यूजर्स को 64MB रैम और 128MB स्टोरेज दी जा सकती है। इतना ही नहीं ये आने वाले Nokia 225 4G 2024 वर्जन इसके 2020 संस्करण के समान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, कंपनी इस फोन को गुलाबी और हरे-नीले रंगों में लॉन्च कर सकती है क्योंकि लीक हुई साइट पर इस फोन को इन्हीं रंगीन में देखा गया है। इस फोन में फ्लैशलाइट के साथ पीछे की तरफ सिंगल कैमरा सेंसर देखा गया है।

वहीं ये नया Nokia 225 4G 2024 ये S30+ OS पर काम करेगा। इस फोन में नंबर पैड के साथ 2.4 इंच का डिस्प्ले होगा। इसके अलावा इस फोन के पीछे की ओर VJA कैमरा या 3 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। साथ ही इस फोन में 128MB स्टोरेज और 64MB रैम भी होगी।

Nokia 225 4G की बैटरी की बात करें तो इस फोन में पावर के लिए 1,450mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही ये Nokia 225 4G 2024 के यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आने की उम्मीद की जा रही है। बता दें इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है। इसके अलावा बड़ी बैटरी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के अलावा, नया मॉडल अपने 2020 वेरिएंट की तरह हो काम कर सकता है। इस फोन स्क्रीन का साइज 2.4 इंच हो सकता है। इन सभी फीचर्स के अलावा इस फोन में और भी कई अन्य स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं। हालांकि इस फोन में क्या कुछ फीचर्स मिलने वाले हैं ये लॉन्चिंग के बाद ही मालूम होंगे।

Nokia 225 4G 2024 की कीमत (Nokia 225 4G Price):

Nokia 225 4G की कीमत की बात करें तो Nokia 225 4G 2024 की कीमत EUR 100 (करीब8,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। यही नहीं इस महीने के आखिर में यूरोप और अफ्रीका में इस फोन के लॉन्च होने की भी उम्मीद की जा रही है। बता दें कि HMD ने 2020 में Nokia 225 4G को 3,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story