×

Motorola Edge 40 को मिला Android 14 अपडेट, यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

Motorola Edge 40: मोटोरोला ने Motorola Edge 40 के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट को रोलआउट किया है। जिसके बाद ये अपडेट यूजर्स को मिलने भी लगे हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 15 April 2024 7:00 AM GMT (Updated on: 15 April 2024 7:00 AM GMT)
Motorola Edge 40 को मिला Android 14 अपडेट, यूजर्स को मिलेगा नया फीचर
X

Motorola Edge 40: मोटोरोला अपने यूजर्स के लिए अक्सर नए नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करता रहता है। वहीं अपने स्मार्टफोन में नए नए अपडेट्स भी लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने Motorola Edge 40 में यूजर्स को नए अपडेट दिए हैं। जिसके बाद यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल मोटोरोला ने Motorola Edge 40 के लिए एंड्रॉइड 14 अपडेट को रोलआउट किया है। जिसके बाद ये अपडेट यूजर्स को मिलने भी लगे हैं। बता दें इस अपडेट में कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि, ये सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। फिल्हाल अपडेट के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कुछ यूजर्स ने एक्स पर पोस्ट शेयर किए हैं। जिससे ये जानकारी सामने आई है।

Motorola Edge 40 को मिला Android 14 अपडेट

दरअसल लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 अपडेट का साइज 1.49GB है। ये U1TL34.115-13 वर्जन के साथ रोलआउट होना शुरू हो गया है। हालांकि, ये फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। लेकिन धीरे-धीरे इस अपडेट को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। बता दें मोटोरोला ने दो सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। जिसके बाद यूजर्स को एंड्रॉइड 15 भी जल्द मिलने वाला है।

Motorola Edge 40 को एंड्रॉइड 14 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। दरअसल ये अपडेट कई खास फीचर्स के साथ आता है। इसमें यूजर्स को फोटो, वीडियो और लोकेशन शेयर करने के लिए बेहतर मैनेजमेंट मिलता है। ऐसे में किसी खास स्पेसिफिक इमेज और वीडियो को शेयर करने के लिए यूजर्स को परमिशन भी मिल जाती है। बता दें थर्ड पार्टी ऐप के साथ लोकेशन वगैरह शेयर करने के लिए बेहतर पॉलिसी अलर्ट भी यूजर्स को मिलते हैं। इतना ही नहीं फ्लैश नोटिफिकेशन के लिए इनकमिंग अलर्ट भी मिलते हैं।

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशन (Motorola Edge 40 Specifications):

Motorola Edge 40 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला की इस फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले मिलता है। वहीं इस फोन का रिफ्रेश रेट 144Hz है। बता दें इस स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 5G प्रोसेसर भी मिलता है, जो 8GB LPDDR4x रैम और 256GB USF 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसफोन में 68W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन में और भी कई अन्य फीचर्स मौजूद हैं।


Motorola Edge 40 की बैटरी की बात करें तो इस फोन में 4,400mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन के अलावा Moto G84 5G को भी नया अपडेट मिला है। बता दें मोटोरोला के G84 5G के लिए भी अपडेट हाल ही में रोलआउट किया गया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स के लिए कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं इस अपडेट को सेटिंग में जाकर इंस्टॉल किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में मिल रहे अपडेट सभी यूजर्स के लिए रोलआउट नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही कंपनी सभी यूजर्स के लिए इस अपडेट को रोलआउट करना शुरू करने वाली है। जिसके बाद यूजर्स को कई सारे फायदे मिलेंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story