×

Google Maps: गूगल मैप्स के जरिए चार्जिंग स्टेशन को ढूंढना पेट्रोल पंप ढूंढने जितना ही हो जाएगा आसान

Google Maps: इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढना काफी सुविधाजनक साबित होने जा रहा है। आइए इस विषय पर जानते हैं विस्तार से

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 21 April 2024 6:00 AM GMT (Updated on: 21 April 2024 6:00 AM GMT)
Google Maps: ( Social Media Photo)
X

Google Maps: ( Social Media Photo) 

Google Maps: सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ इन्हें चार्ज करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुंच भी अब मजबूत होती जा रही है। ऐसे में EV वाहन चालकों के लिए चार्जिंग स्टेशन की जानकारी रखना भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इस समस्या के निदान के लिए गूगल मैप एक ऐप को शामिल करने जा रही है। जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढना काफी सुविधाजनक साबित होने जा रहा है। आइए इस विषय पर जानते हैं विस्तार से

गूगल इन वाहनों के लिए इस ऐप की करेगा शुरुआत

गूगल मैप्स में नया ऐप शामिल किया जा रहा है, जिससे एप्लीकेशन पर अब ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी वाहन चालकों को आसानी से उपलब्ध मिलेगी। सबसे पहले गूगल मैप में ये सुविधा अमेरिका के इलेक्ट्रिक वाहनों में देने की तैयारी है। इसके पश्चात गूगल ये सुविधा भारत के साथ ग्लोबल के बाकी देशों के लिए भी पेश किया जा सकता है।इस फीचर को आने वाले समय में गूगल मैप्स पर अपडेट किया जाएगा। शुरुआत में ये सुविधा सिर्फ गूगल बिल्ट-इन वाहनों के लिए ही उपलब्ध होगी। इस सुविधा के कार में शामिल होने के बाद जैसे ही इस तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी लेवल कम होगा, वैसे ही ईवी चार्जिंग स्टेशन से जुड़ी सारी जानकारी कार में डिस्प्ले पर दिखने लग जाती है।


ईवी यूजर का रिव्यू ईवी चार्जर की लोकेशन के मैप पर करेगा शो

इस नए ऐप को लेकर गूगल मैप्स यह दावा करता है कि AI तकनीक की मदद से यूजर रिव्यू लेते हुए ईवी चार्जर की लोकेशन को मैप पर डिस्प्ले किया जाएगा। इस एप पर लोकेशन बताने के साथ ही ईवी चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करने वाले EV चालकों से उनका रिव्यू भी लिया जाएगा। इस रिव्यू में यूजर से चार्जिंग स्टेशन से जुड़ी अधिक से अधिक इन्फॉर्मेशन को कलेक्ट कर रिव्यू के जरिए ऐप पर डिस्प्ले किया जाएगा। इसके अलावा चार्जिंग स्टेशन पर लगे चार्जिंग प्लग और चार्जिंग के लिए लाइन में लगने वाले समय से जुड़े अनुभव के बारे में भी यूजर से उनका रिव्यू मांगा जाएगा।ताकि ऐप पर यूजर्स चार्जिंग स्टेशन के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकें।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story