×

Orange Cap in IPL 2024: विराट कोहली के साथ-साथ ऑरेंज कैप की रेस में रोहित शर्मा भी टॉप पर पहुंचे!

Orange Cap in IPL 2024 Full List: रोहित इसी शतक के कारण आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं

Sachin Hari Legha
Published on: 15 April 2024 11:10 AM GMT
Orange Cap in IPL 2024 Full List
X

Orange Cap in IPL 2024 Full List (Photo. IPL/RCB)

Orange Cap in IPL 2024: रविवार (14 अप्रैल 2024) को वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने नाबाद शतक लगाया, लेकिन मुंबई इंडियंस की हार रोकने में नाकाम रहे। रोहित इसी शतक के कारण आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। सीएसके के खिलाफ 207 रन का पीछा करते हुए रोहित शर्मा की 63 गेंदों पर नाबाद 105 रन की पारी की बदौलत एमआई 20 ओवर में 186/6 पर पहुंच गई। सीएसके के गेंदबाजी विभाग के लिए मथीशा पथिराना ने 4 विकेट लेकर मुंबई को 20 रनों से पराजित किया।

Orange Cap in IPL 2024 Full List आईपीएल 2024 ऑरेंज कैप की पूरी सूची

क्र.स

खिलाड़ियों के नाम

मैच

पारीरनऔसतस्ट्राइक-रेटचौकेछक्के
1

विराट कोहली

6

6

319

79.75

141.78

29

12

2

रियान पराग

6

6

284

71.00

155.19

18

18

3

संजू सैमसन

6

6

264

66.00

155.29

25

11

4

रोहित शर्मा

6

6

261

52.20

167.31

28

15

5

शुभमन गिल

6

6

255

51.00

151.79

19

9

6

शिवम दुबे

6

6

242

60.50

163.51

20

15

7

साई सुदर्शन

6

6

226

37.67

127.68

23

3

8

रुतुराज गायकवाड़

6

6

224

44.80

130.23

25

7

9

निकोलस पूरन

6

6

223

74.33

161.59

10

19

10

केएल राहुल

6

6

204

34.00

138.78

16

8


रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी नजरें!

आपको बताते चलें कि कल के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगभग 167 के स्ट्राइक रेट से 63 गेंद में नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी। ऑरेंज कैप की रेस में भी उनका स्ट्राइक रेट टॉप 10 खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा, 167.31 का है। वहीं टीम इंडिया के दूसरे बड़े क्रिकेटर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 319 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर रखी है। हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 141 का रहा है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों दिग्गज क्रिकेटरों के प्रदर्शन फैंस के साथ-साथ तमाम विशेषज्ञों की भी नजर रहने वाली है। क्योंकि वॉरल कप के लिए यह दोनों खिलाड़ी सबसे अहम साबित हो सकते हैं। वहीं इस आईपीएल सीजन की खास बात यह भी है कि टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची में 9 भारतीय क्रिकेटर हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story