किस उम्र में बच्चों का एडमिशन कराना है सही?

(Photo Courtesy- Social Media)
क्या आप भी अपने बच्चे का स्कूल एडमिशन कराने के बारे में सोच रहे हैं?
तो इससे पहले जान लीजिए कि स्कूल एडमिशन के लिए बच्चों की सही उम्र क्या है।
अगर बच्चे का एडमिशन नर्सरी में कराना है तो बता दें कि नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 3 साल तय की गई है।
ये उम्र केंद्र सरकार की तरफ से निर्धारित की गई है।
जबकि कक्षा 1 में दाखिले के लिए आपका बच्चा कम से कम 6 साल का होना चाहिए।
भारत में शिक्षा मंत्रालय ने क्लास 1 में एडमिशन के लिए 6 साल की उम्र तय की है।
क्लास 1 में 6 साल से कम उम्र के बच्चों का दाखिला नहीं होता है।
इससे पहले देश के कई राज्यों में 5 वर्ष की उम्र में ही पहली कक्षा में प्रवेश दे दिया जाता था।
6 साल की उम्र तक स्कूलिंग यानी कि नर्सरी, प्ले ग्रुप और केजी की कक्षाओं में एडमिशन मिलता है।