नोट कर लें राम नवमी 2024 का शुभ मुहूर्त

(Photo Courtesy- Social Media)
हिंदू धर्म में राम नवमी का बहुत महत्व है।
राम नवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं।
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।
इस साल 17 अप्रैल, बुधवार को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा।
आइए जानते हैं राम नवमी का शुभ मुहूर्त।
राम नवमी की पूजा के लिए 11:50 मिनट से 12:21 मिनट तक का समय सर्वोतम रहेगा। इस दौरान शुभ चौघड़िया भी रहेगा।
इसके अलावा 11:50 मिनट से 1:38 मिनट तक का समय भी पूजन के लिए शुभ है।
बता दें राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन होता है।
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने वाले लोग इसी दिन पारण करके नवरात्रि के व्रत को पूरा करेंगे।