शरीर के इन अंगों पर तिल होना, होता है बहुत लकी, जानें अपनी किस्मत

(Photo Courtesy- Social Media)
आपके शरीर में कहीं न कहीं तिल तो जरूर होगा।
क्या आपको पता है कि इन तिलों के भी कुछ अर्थ होते हैं।
शरीर के कुछ अंगों के तिल आपके भाग्यशाली होने का प्रतीक होते हैं।
आज हम जानेंगे शरीर के किन अंगों पर तिल होना लकी होता है।
होंठ के दाएं तरफ तिल होना लकी होता है। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ लगाते हैं। उन्हें सफलता हाथ लगती है।
बाएं गाल पर तिल होने का मतलब उस इंसान पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उनका दिमाग तेज होता है और वह बहुत सी जगहें एक्सप्लोर करते हैं।
नाभि के आसपास तिल होना भी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पीठ पर तिल है तो यह धनवान होने का सूचक है। ऐसे व्यक्ति मेहनत के दम पर खूम कमाते भी हैं और खूब खर्चा भी करते हैं।
जिन व्यक्ति के गले पर तिल होता है, वह अपनी जिंदगी शानो शौकत के साथ गुजारते हैं और इनको धन की कमी कभी नहीं होती है।