शादी के बंधन में बंधीं गोविंदा की भांजी, भाभी कश्मीरा के नहीं रूके आंसू

(Photo Courtesy- Social Media)
एक्ट्रेस आरती सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं।
उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान संग सात फेरे लिए।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें व वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
आरती सिंह ने अपनी शादी के लिए ट्रेंड से हटकर रेड लहंगे को चुना, जबकि दूल्हे राजा क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
रेड लहंगे में दुल्हन बनीं आरती सिंह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
उन्होंने भाई कृष्णा अभिषेक के साथ अपनी ब्राइडल एंट्री की।
इस दौरान भाभी कश्मीरा शाह बेहद इमोशनल नजर आईं।
आरती सिंह की शादी में उनके मामा यानी एक्टर गोविंद ने भी शिरकत की।
एक्ट्रेस की मैरिज फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं।