×

Loksabha Election 2024: यूपी की इन सीटों पर होगा दूसरे चरण में मतदान, दिग्गजों की साख लगी है दाव पर

Loksabha Election 2024: यूपी में दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे कई दिग्गजों की अग्निपरीक्षा होगी। इन सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला उम्मीदवार हैं।

Sandip Kumar Mishra
Published on: 25 April 2024 1:14 PM GMT
Loksabha Election 2024: यूपी की इन सीटों पर होगा दूसरे चरण में मतदान, दिग्गजों की साख लगी है दाव पर
X

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे कई दिग्गजों की अग्निपरीक्षा होगी। इन सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें 10 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात पर भाजपा और एक पर बसपा का कब्जा था। इन आठ लोकसभा सीटों पर कुल 1,67,77,198 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। जिसमें 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला व 791 थर्ड जेंडर हैं। बता दें कि इन आठ सीटों पर सुबह 6.00 से शाम 7.00 बजे तक मतदान होगा। गौतम बुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद व अलीगढ़ में 14-14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां जानें किस लोकसभा सीट से कौन लड़ रहा चुनाव

अमरोहा लोकसभा सीट

  • भारतीय जनता पार्टी से कंवर सिंह तंवर
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस से कुंवर दानिश अली
  • बहुजन समाज पार्टी से मुजाहिद हुसैन
  • अखिल भारतीय परिवार पार्टी से सुहैल हैदर
  • निर्दलीय उम्मीदवार- काशिफ हुसैन, कुमदेश कुमार, कुशाग्र, जीतपाल राणा, दानिश, नईम उद्दीन, नरेंद्र सिंह व सुरेश।

मेरठ लोकसभा सीट

  • भारतीय जनता पार्टी से अरुण गोविल
  • बहुजन समाज पार्टी से देवव्रत कुमार त्यागी
  • समाजवादी पार्टी से सुनीता वर्मा
  • सबसे अच्छी पार्टी से हाजी अफजाल
  • सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से आबिद हुसैन
  • राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से भूपेन्द्र पाल उर्फ भुप्पी भाई
  • मजलूम समाज पार्टी से लियाकत
  • जय हिंद नेशनल पार्टी से डा. हिमांशु भटनागर

बागपत लोकसभा सीट

  • समाजवादी पार्टी से अमरपाल
  • बहुजन समाज पार्टी से प्रवीण बंसल
  • सर्वजन समता पार्टी से महेंद्र सिंह
  • आजाद अधिकार सेना से मुकेश कुमार शर्मा
  • राष्ट्रीय लोक दल से डा. राजकुमार सांगवान
  • सर्वजन लोकशक्ति पार्टी से रूबी कश्यप
  • स्वतंत्र जनताराज पार्टी से सुखवीर सिंह

गाजियाबाद लोकसभा सीट

  • भारतीय जनता पार्टी से अतुल गर्ग
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस से डाली शर्मा
  • बहुजन समाज पार्टी से नंद किशोर पुंडीर
  • राष्ट्र निर्माण पार्टी से आनन्द कुमार
  • राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंशुल गुप्ता
  • सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) से धीरेंद्र सिंह भदौरिया
  • समाज विकास क्रांति पार्टी से नमह
  • राइट टू रिकॉल पार्टी से पूजा सक्सेना
  • निर्दलीय उम्मीदवार- अभिषेक पुंडीर, अवधेश कुमार, औरंगजेब, कविता, नत्थूसिंह चौधरी, रवि कुमार पांचाल।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट

  • समाजवादी पार्टी से डा. महेन्द्र सिंह नागर
  • भारतीय जनता पार्टी से डा. महेश शर्मा
  • बहुजन समाज पार्टी से राजेन्द्र सिंह सोलंकी
  • नेशनल पार्टी से किशोर सिंह
  • भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता से नरेश नौटियाल
  • सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) से नारावेदश्वर
  • वीर के वीर इंडियन पार्टी से भीम प्रकाश जिज्ञासु
  • अखिल भारतीय परिवार पार्टी से मनीष कुमार द्विवेदी
  • सुपर पावर इंडिया पार्टी से रण सिंह डुडी
  • जय हिंद नेशनल पार्टी से राजीव मिश्रा
  • लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से कुमारी शालू
  • निर्दलीय उम्मीदवार- पराग कौशिक, महकार सिंह, मुमताज आलम, शिवम आशुतोष।

बुलंदशहर लोकसभा सीट

  • बहुजन समाज पार्टी से गिरीश चंद्र
  • भारतीय जनता पार्टी से डा. भोला सिंह
  • इंडियन नेशनल कांग्रेस से शिवराम
  • ऋषिवादी कर्म शील युवा परमार्थी पार्टी से राजेश तुरैहा
  • निर्दलीय उम्मीदवार- प्रदीप कुमार और सोनम भारती।

अलीगढ़ लोकसभा सीट

  • समाजवादी पार्टी से बिजेन्द्र सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी से सतीश कुमार गौतम
  • बहुजन समाज पार्टी से हितेन्द्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय
  • समान अधिकार पार्टी से मनोज कुमार उर्फ मनोज लोधी
  • लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट
  • राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से राज कुमार
  • स्वतंत्र जनताराज पार्टी से सतीश कुमार
  • मौलिक अधिकार पार्टी से सुरेन्द्र
  • निर्दलीय उम्मीदवार- केशव देव उर्फ पंडित केशव देव गौतम, दिलीप शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, सतीश कुमार, ज्ञानी राम।

मथुरा लोकसभा सीट

  • इंडियन नेशनल कांग्रेस से मुकेश धनगर
  • बहुजन समाज पार्टी से सुरेश सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी से हेमा मालिनी धर्मेन्द्र देओल
  • राष्ट्रीय समता विकास पार्टी से एडवोकेट जगदीश प्रसाद कौशिक
  • राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से सुरेश चंद्र वघेल
  • निर्दलीय उम्मीदवार- कमल कांत शर्मा, क्षेत्र पाल सिंह, प्रवेशानंद पुरी, भानू प्रताप सिंह, मौनी फलहारी बापू, योगेश कुमार तालान, रवि वर्मा, डा. रश्मि यादव, राकेश कुमार, शिखा शर्मा।

Sandip Kumar Mishra

Sandip Kumar Mishra

Content Writer

Sandip kumar writes research and data-oriented stories on UP Politics and Election. He previously worked at Prabhat Khabar And Dainik Bhaskar Organisation.

Next Story