×

मतपेटियां लूटने वालों को मिला करारा जवाब, VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले Modi

Lok sabha Election 2024: वे EVM को हटाना चाहते हैं, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 26 April 2024 8:41 AM GMT (Updated on: 26 April 2024 10:26 AM GMT)
PM Modi in Rajasthan
X

PM Modi in Rajasthan (सोशल मीडिया) 

Lok sabha Election 2024: बिहार के अररिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, RJD, कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वह लोग हैं जिन्होंने दशकों तक बैलट पेपर के बहाने गरीबों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ, बैलट पेपर लूट लिए जाते थे।

जब गरीबों को EVM की ताकत मिली है तो चुनाव के दिन लूट करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसलिए वे EVM को हटाना चाहते हैं, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने का इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गए।

बिहार में मुस्लिम बहुल सीमांचल-कोसी की तीन सीटों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार के साथ पांच लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान हो रहा था। इसी बीच पीएम मोदी ने सीमांचल के ही अररिया जिले में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर प्रहार करते हुए कर्नाटक के वाकये को जनता के सामने लाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में चुपके से अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर हकमारी के लिए इसमें मुसलमानों को शामिल करा दिया और अब वह पूरे देश में इसे लागू करना चाहती है। वह इसके बाद अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति की भी ऐसी हकमारी करेगी। कांग्रेस मूलतः देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है।

कर्नाटक का वाकया बताया, राजद पर भी हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत कोटे को चोरी करने का खेल खेला है। इनके कोटे से आरक्षण काटकर पर्दे के पीछे खेल खेला है। ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंककर रातों-रात मुस्लिम समाज के अगड़े-अमीरों को ओबीसी बना दिया। परिणाम यह हुआ कि ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हक मुस्लिमों के खाते में चला गया। उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। बिहार में भी कांग्रेस यही खेल खेलना चाहती है। बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इस साजिश में उसके साथ है। राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला है।

वह देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि बिहारवासियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप ओबीसी के हक को लूटने देंगे? इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। आने वाले समय में कांग्रेस और राजद इसी तरह से एससी-एसटी के हक को छीनने का काम करेगी। तुष्टिकरण के दलदल में कांग्रेस और राजद इतनी धंस गई है कि यह लोग बाबा साहेब के संविधान की परवाह नहीं कर रहे हैं। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस ने ओबीसी कोटे पर डाका डालकर धर्म के आधार आरक्षण देने की कोशिश की थी। उस समय कोर्ट ने रोक लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का एक और पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें वह कह रहे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।

मीडिया से भी पीएम ने की अपील-वह वीडियो दिखाएं

यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस वालों को सांप सूंघ गया है। जो मीडिया पहले के बयानों को गलत ठहरा रही थी, उसने भी चुप्पी साध ली है। बिना सबूत के विपक्षी दल हमारी सरकार पर हमला कर रहे थे। आज फिर से वीडियो सामने आ गया है। मीडिया से अपील है कि वह देश को डॉ. मनमोहन सिंह का यह वीडियो दिखाए। देश को जानने का हक है कि उन लोगों ने किस मानसिकता से 10 साल तक सरकार चलाई थी।

बोले- किसी भी धर्म के हों, गरीबों का हक ज्यादा है

PM मोदी ने कहा कि इस देश के संसाधनों पर अगर पहला हक किसी का है, तो वह मेरे देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और माताओं-बहनों का है। वह किसी भी जाति-धर्म के हों, अगर वह गरीब हैं तो देश के संसाधनों पर पहला हक उनका है। कांग्रेस ने देश के हिंदुओं के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक उनके वोटबैंक के खास लोगों का है। कांग्रेस आपके मंगलसूत्र तक एक्स-रे और गहने तक हिसाब-किताब करने की बात करते हैं। आपकी बची हुई संपत्ति को छीनकर अपने वोट बैंक को देने की कोशिश कर रही है। आप चाहते हैं कि आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों के काम आए, लेकिन INDI गठबंधन वाले कहते हैं कि आपके गुजर जाने के बाद आपकी संपत्ति पर 55 प्रतिशत टैक्स लगाएगी। इसलिए पूरा देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। साथियों आप इंडी गठबंधन को रोक सकते हैं। इसलिए सात मई को कमल के फूल और तीर चुनाव चिह्न पर भारी मतदान होना चाहिए। पीएम मोदी अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और सुपौल से जदयू के प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के लिए वोट मांगने आए थे।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story