×

Lok Sabha Election: कौन हैं शशांक मणि त्रिपाठी जिन्हें भाजपा ने देवरिया से बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद और सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे हैं।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 16 April 2024 7:18 AM GMT
Shashank Mani Tripathi
X

Shashank Mani Tripathi  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को लोकसभा 2024 के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां पर मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट कर शशांक मणि को टिकट दिया गया है। शशांक मणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद और सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे हैं। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

देवरिया सीट से शशांक मणि त्रिपाठी के नाम की चर्चा पहले से थी। शशांक मणि त्रिपाठी आईआईटीएन हैं। वे समाजसेवा के कार्य से जुड़े हैं। शशांक मणि जागृति सेवा संस्थान नाम का एक एनजीओ चलाते हैं। जिसके माध्यम से वे युवाओं को उद्योग लगाने और रोजगार दिलाने में मदद करते हैं। इनकी संस्था रोजगार के सृजन का भी कार्य करती है। बीजेपी ने देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट देकर यहां मौजूदा सांसद के बाहरी होने के हो रहे विरोध पर भी अब विराम लगा दिया है। क्योंकि शशांक मणि यहां के लोकल हैं और क्षेत्र में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 12 वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story