×

लोकसभा चुनाव की बातें: बड़े बड़े नेताओं का फैसला होगा दूसरे राउंड में

Lok Sabha Elections 2024: 26 अप्रैल की वोटिंग में कई बड़े बड़े नेताओं के अलावा कुछ सेलिब्रेटीज की लोकप्रियता और उनके चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इन नेताओं में ये लोग शामिल हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 24 April 2024 11:59 AM GMT
Lok Sabha Elections 2024: Big leaders will be decided in the second round on 26th April
X

लोकसभा चुनाव 2024: 26 अप्रैल को बड़े बड़े नेताओं का फैसला होगा दूसरे राउंड में: Photo- Social Media

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा राउंड 26 अप्रैल को होना हैं। इस राउंड में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 89 सीटों पर मतदान होगा। इनमें बिहार (5), छत्तीसगढ़ (3), कर्नाटक (14), मध्य प्रदेश (7), उत्तर प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (3), महाराष्ट्र (8), राजस्थान (13), मणिपुर (1), केरल (20), त्रिपुरा (1), जम्मू और कश्मीर (1), और असम (5) शामिल हैं।

26 अप्रैल की वोटिंग में कई बड़े बड़े नेताओं के अलावा कुछ सेलिब्रेटीज की लोकप्रियता और उनके चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इन नेताओं में ये लोग शामिल हैं:

- राहुल गांधी (कांग्रेस) : केरल की वायनाड सीट।

- पपू यादव (निर्दलीय) : बिहार की पूर्णिया सीट।

- ओम बिरला (भाजपा) : राजस्थान की कोटा सीट।

- सी.पी. जोशी (कांग्रेस) : राजस्थान का भीलवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र।

- वैभव गहलोत (कांग्रेस) : राजस्थान का जालोर निर्वाचन क्षेत्र।

- गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा) : राजस्थान की जोधपुर सीट।

- हेमा मालिनी (भाजपा) : यूपी की मथुरा सीट।

- अरुण गोविल (भाजपा) : यूपी की मेरठ सीट।

- भूपेश भगेल (कांग्रेस) : छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट।

- एच.डी. कुमारस्वामी (जेडीएस): कर्नाटक की मांड्या सीट।

- तेजस्वी सूर्या (भाजपा): कर्नाटक का बेंगलुरु दक्षिण क्षेत्र।

- के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस): केरल का अलाप्पुझा क्षेत्र।

- शशि थरूर (कांग्रेस): केरल की तिरुवनंतपुरम सीट।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story