×

AAP ने जारी की स्टार प्रचारक की सूची, टॉप पर केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल भी लिस्ट में, BJP ने कसा तंज

AAP Star Campaigners: आप ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। दूसरा स्थान पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम है। वह पहली बार पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल हुई हैं।

Viren Singh
Published on: 16 April 2024 1:00 PM GMT
AAP Star Campaigners
X

AAP Star Campaigners (सोशल मीडिया) 

AAP Star Campaigners List: आम आदमी पार्टी (aap) ने मंगलवार को गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी ने यह लिस्ट भारतीय चुनाव आयोग को सौंपी है। पार्टी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारक उन लोगों के भी बनाया है, जो दिल्ली आबकारी घोटाले मामले में केस का सामना करते हुए जेल में हैं, या फिर जनामत पर बाहर हैं। मसलन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व दिल्ली मंत्री सतेंद्र जैन को शामिल किया गया है। सभी सभी लोग शराब घोटाले की जांच का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में जगह दी है। वह पहली बार शामिल हुई हैं।

टॉप पर हैं केजरीवाल, दूसरे पर उनकी पत्नी

आप ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है। दूसरा स्थान पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम है। वह पहली बार पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह पार्टी के लिए दिल्ली चुनाव प्रचार तो किया था, लेकिन स्टार प्रचारक में शामिल नहीं थीं। शराब घोटाले मामले में केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार राजनीति में सक्रिय हैं, केजरीवाल की भागडोर संभाले हुए हैं, जिसके बाद यह कायस लगाए जा रहे थे कि वह इस बार पार्टी की ओर से सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में भाग ले सकती हैं।

मनीष सिसोदिया का गिरा ग्राफ

इसके अलावा पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल है, जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इस बार सिसोदिया के नाम रैकिंग में गिरावट की। वह दूसरे स्थान से गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। तीसरे स्थान पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम है। सतेंद्र जैन का भी शामिल लिस्ट में शामिल है। जैन भी बीते कई सालों से भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं।

स्टार प्रचारक में ये नाम शामिल

आबकारी घोटाले मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं संजय सिंह का भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में आतिशी, सौरभ भारद्वाज, राधव चड्डा, गोपाल राय, पंकज गुप्ता,कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन सहित कई लोगों को शामिल किया है।

सुनीता केजरीवाल पर BJP का तंज

आप की स्टार प्रचारक लिस्ट में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम शामिल होने पर भाजपा तंज कसा है। भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रत्येक पार्टी को यह अधिकार है कि वे अपने स्टार प्रचारकों की सूची में किसे नाम देना चाहते हैं। मगर आप ने स्टार प्रचारक लोगों की कमी है, इसलिए इसलिए उन्हें किसी का नाम लेना होगा।

गुजरात की दो सीटों पर लड़ रही आप

आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के तरह गुजरात की 26 लोकसभा सीट में दो सीटें खाते पर हैं। 24 सीटों पर कांग्रेस यहां चुनाव लड़ रही है। आप के खाते में प्रदेश की भरूच और भावनगर लोकसभा सीट आई है। आप ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को उम्मीदवार घोषित किया है। गुजरात में सभी सीटों पर सात मई को मतदान होंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story