×

Navratri 2024: नवरात्रि खत्म होने से पहले जरूर करें ये टोटका, दुर्गा मां कर देंगी सभी सपने पूरे

Navratri Ke Totke: आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में दुर्गा मां को प्रसन्न करने का एक ऐसा असरदार टोटका बताने वाले हैं, जिसे यदि आपने कर लिया तो, आप जिस भी इच्छा की मांग रखेंगे, मां दुर्गा उसे पूरा करेंगी|

Shivani Tiwari
Published on: 16 April 2024 4:45 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 4:46 AM GMT)
Navratri Ke Totke
X

Navratri Ke Totke (Photo- Social Media)

Navratri Ke Totke: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, इन 9 दिनों मां दुर्गा की खूब पूजा-अर्चना की जा रही है, भक्त मां अम्बे की सेवा में डूब चुके हैं, उन्हें खुश करने के लिए तरह-तरह के टोटके कर रहें हैं, जिससे मां दुर्गा की उन पर विशेष कृपा हो। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में दुर्गा मां को प्रसन्न करने का एक ऐसा असरदार टोटका बताने वाले हैं, जिसे यदि आपने कर लिया तो, आप जिस भी इच्छा की मांग रखेंगे, मां दुर्गा उसे पूरा करेंगी, बस ध्यान इस बात का रखना है कि नवरात्रि खत्म होने से पहले ही ये टोटका करना है। आइए बताते हैं।

मां अम्बे की विशेष कृपा के लिए करें ये टोटका (Durga Maa ko Khush Karne Ke Totke)

दुनिया में आया हुआ हर व्यक्ति कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ना चाहता है, उसके कुछ सपने होते हैं, जिसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहा है, यदि आपके भी कुछ सपने हैं, जिसे आप पूरा होते हुए देखना चाहते हैं तो इस नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न कर आप अपने सभी सपनों को हकीकत में बदल सकते हैं। जी हां! नवरात्रि के खत्म होने से पहले यदि आपने हमारे द्वारा बताए जाने वाला टोटका कर लिया तो देवी मां की आप पर विशेष कृपा होगी। आइए हम आगे विस्तार से बताते हैं कि आपको करना क्या है!


नवरात्रि खत्म होने से पहले कर लें ये टोटका, सभी सपने हों जायेंगे पूरे (Navratri Me Kamyab Hone Ke Liye Kare Ye Remedy)

यदि आप चाहते हैं कि मां दुर्गा (Maa Durga Ki Hogi Kripa) आपके सपनों को पूरा करें तो इसके लिए आपको चार लौंग लेना है, ध्यान रहें कि लौंग टूटा हुआ नहीं होना चाहिए, उसमें साबुत जरूर होना चाहिए। आपको अपने दोनों हाथों में, दो-दो लौंग रखना है और हाथों की मुट्ठी बंद कर लेना है, फिर दुर्गा मां से अपने सपने के बारे में बोलना है, उदाहरण के लिए बताएं तो मां मैं अच्छी नौकरी चाहता हूं, या फिर बड़ी गाड़ी और बंगला चाहता हूं, आपकी जो भी इच्छा हो, उसे आपको दुर्गा मां के सामने रखना है। इसके बाद जब शाम को आरती हो जाए, उसके बाद लौंग को दुर्गा मां के चरणों में अर्पित कर देना है। ऐसा करने से जीवन में आपका वो सपना कभी न कभी जरूर पूरा होगा, इस रेमेडी को आप एक बार जरूर करके देखें, बहुत ही असरदार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story