×

Money Plant Tips: घर में है मनी प्लांट, इन बातों का रखें खास ध्यान

Money Plant Tips: कहा जाता है कि मनी प्लांट जिसके घर में भी होता है, वहां बरकत होती है। आइए मनी प्लांट से जुड़ी कुछ विशेष बातें आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 April 2024 3:30 AM GMT (Updated on: 19 April 2024 3:30 AM GMT)
Money Plant Tips
X

Money Plant Tips (Photo- Social Media)

Money Plant Tips: नेचर ने हमें कुछ ऐसे पेड़-पौधे दिए हैं, जो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। कुछ पौधे सेहत के लिए अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ करियर ग्रोथ और घर में खुशहाली लेकर आते हैं। जी हां! उन्हीं में से एक मनी प्लांट भी है। मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इसका पौधा घर में लगाने से तरक्की और बरकत होती है, लेकिन इस पौधे को घर में लगाते समय कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है, वरना तरक्की की जगह घर परिवार पर इसका उल्टा असर दिखने लगता है। आइए मनी प्लांट से जुड़ी कुछ विशेष बातें आपको बताते हैं।

मनी प्लांट के बारे में जान लें ये बातें (Money Plant Lagane Ke Tips)

कहा जाता है कि मनी प्लांट जिसके घर में भी होता है, वहां बरकत होती है। यदि घर में मनी प्लांट लगा होता है तो घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। हालांकि मनी प्लांट को लेकर कुछ विशेष बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है, तभी इसका सही लाभ आपको मिल पायेगा। आइए बताते हैं -


• मनी प्लांट को घर के बाहर कभी भी नहीं लगाना चाहिए, जी हां! यदि आपने मनी प्लांट घर के बाहर लगाया हुआ है तो उसे तुरंत ही अंदर रखें, कहा जाता है कि यदि मनी प्लांट घर के बाहर रहता है तो आर्थिक स्थिति को नजर लग सकती है।

• सबसे इंपोर्टेंट बात यह है कि मनी प्लांट की लताओं को नीचे की ओर न रखें, उन्हें ऐसा रखें जैसे वे ऊपर की ओर बढ़ें।


• मनी प्लांट यदि घर में है तो इसका बात का ध्यान रखें कि इसकी पत्तियां जमीन में न टच करें, यदि ऐसा होता है तो अनावश्यक खर्च आते रहते हैं।

• मनी प्लांट को कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए, चाहे वह कितना भी खास इंसान क्यों न हो, क्योंकि ऐसा करने से आप घर की पॉजिटिव एनर्जी को उस इंसान को दे देते हैं।


• मनी प्लांट को घर के नॉर्थ ईस्ट में कभी नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर में लड़ाई झगड़ा बढ़ता है, इसे अपने घर के साउथ ईस्ट दिशा में लगाएं, मनी प्लांट लगाने के लिए ये एकदम परफेक्ट दिशा है।

• मनी प्लांट को लगाने से पहले एक अन्य सावधानी जो जरूर आपको बरतनी चाहिए, वो यह है कि इसे प्लास्टिक बॉटल में कभी नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक बॉटल को शुभ नहीं माना जाता है।


• कभी भी चुराया हुआ मनी प्लांट अपने घर में न लगाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर में बरकत की जगह उल्टा होने लग जाता है। इसलिए हमेशा खरीद कर ही मनी प्लांट लगाना चाहिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story