×

Homemade Kishmish: घर पर बनाएं किशमिश, बेहद आसान है विधि

Homemade Kishmish: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप घर पर खुद अंगूर से किशमिश कैसे बना सकते हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 28 April 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 28 April 2024 4:16 AM GMT)
Homemade Kishmish
X

Homemade Kishmish (Photo- Social Media)

Homemade Kishmish Recipe: किशमिश गुणों से भरपूर होती है। यदि रोजाना किशमिश का सेवन किया जाए तो व्यक्ति की कई छोटी-मोटी बीमारियां घर बैठे ही छू मंतर हो सकती हैं। रिसर्च की मानें तो किशमिश का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करना चाहिए, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है। सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाने वाला किशमिश वैसे तो बाजारों में बहुत ही आसानी से मिल जाता है, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप घर पर खुद अंगूर से किशमिश कैसे बना सकते हैं, क्योंकि अंगूर से किशमिश बनाने की विधि बहुत ही आसान है, आइए फिर बताते हैं -

घर पर बनाएं अंगूर से किशमिश (Ghar Par Banaye Kishmish)

आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि किशमिश अंगूर से ही बनाई जाती है, जी हां! ये बात सच है। अंगूर की मदद से ही किशमिश बनता है, और वो भी इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है। यदि आप एक बार जान जायेंगे, तो यकीनन आप हर बार घर पर ही अंगूर से झटपट किशमिश बना लेंगे। गर्मियों के मौसम में अंगूर सभी के घरों में आता है, क्योंकि यह गर्मी में खाया जाने वाला एक ऐसा फल है जो पूरा दिन शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यदि आपके घर में भी अंगूर पड़े हुए हैं तो क्यों न इससे किशमिश ही बना डालें। चलिए जानते हैं किशमिश बनाने का तरीका -


किशमिश बनाने की विधि (Homemade Kishmish Recipe)

किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले अगूरों को अच्छे से धुल लीजिए, यदि आप छोटे साइज का किशमिश बनाना चाहते हैं तो इसके लिए छोटे साइज के अंगूर को इकट्ठा कर लीजिए। सभी छोटे साइज के अंगूर को धुलकर डंठल से अलग कर लीजिए। अब एक बड़े से बर्तन में पानी भरकर गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे, जब पानी गर्म हो जायेगा तो अंगूर को किसी अन्य बर्तन में रखकर गर्मी पानी वाले बर्तन के ऊपर रखना है, क्योंकि अंगूर को उबालना नहीं है, बल्कि भाप से पकाना है, फिर अंगूर वाले बर्तन को ऊपर से किसी अन्य बर्तन से ढक देना है, 15 से 20 मिनट तक इसे भाप से पकाने के बाद गैस बंद कर देना है। अब पके हुए अंगूर के धूप में सुखाना है, दो से तीन दिन अंगूरों को अच्छे से धूप में सुखा लें, सूखने के बाद इस तरह आपका घर पर बना हुआ किशमिश तैयार हो जायेगा। ये देखने में एकदम किशमिश जैसा ही दिखेगा। है ना बेहद ही आसान रेसिपी, तो फिर देर किस बात की, आज ही आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story