×

Bridal Lehenga Reuse: हजारों का ब्राइडल लहंगा पड़े-पड़े हो रहा खराब, ऐसे कर सकती हैं रियूज

Bridal Lehenga Reuse: आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने इतने महंगे लहंगे को कैसे अलग-अलग तरह से रियूज कर सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 March 2024 5:11 AM GMT
Bridal Lehenga Reuse Ideas
X

Bridal Lehenga Reuse Ideas (Photo- Social Media)

Bridal Lehenga Reuse Ideas: हर लड़की अपनी शादी के दिन बेहद ही खूबसूरत लहंगा पहनना पसंद करती है, ताकी वह अपने खास दिन पर बहुत ही खूबसूरत लग सके। शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत ही बड़ा दिन होता है, उस दिन की यादों को जिंदगी भर के लिए संजो कर रखना रहता है, इस वजह से ब्राइड, लहंगे से लेकर गहने तक सब कुछ टॉप क्लास चाहती हैं। आज के समय में ब्राइडल लहंगे बहुत ही महंगे आने लगें हैं, ज्यादा से ज्यादा इन लहंगों का यूज सिर्फ एक से दो बार किया जाता है, इसके बाद इतने महंगे लहंगे वॉर्डरोब में ही पड़े रह जाते हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने इतने महंगे लहंगे को कैसे अलग-अलग तरह से रियूज कर सकते हैं।

इस तरह से ब्राइडल लहंगों का रियूज कर सकते हैं आप

अपनी शादी के दिन सुंदर लगने के लिए ब्राइड हजारों का लहंगा खरीदती हैं, उसमें अपनी पसंद का काम भी करवाती हैं, लेकिन एक बार पहनने के बाद उन्हें समझ में नहीं आता कि वे इस लहंगे का इस्तेमाल कैसे करें, हालांकि उनसे ये भी नहीं देखा जाता कि उनका इतना महंगा लहंगा वॉर्डरोब में पड़े-पड़े खराब हो रहा है। आज हम आपको कुछ ट्रिक बताएंगे, जिससे आप एक बार नहीं, बल्कि कई बार अपने उस महंगे लहंगे को पहन पाएंगी।


लहंगे का ब्लाउज का करें रियूज

ब्राइडल लहंगे का ब्लाउज बहुत ही हैवी होता है, ऐसे में आप इसके ब्लाउज का इस्तेमाल कर सकती हैं। ज्यादातर लोग शादी में रेड कलर का लहंगा पहनते हैं। ऐसे में आप रेड कलर की बनारसी साड़ी के साथ आप अपने लहंगे के ब्लाउज का इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आपके लहंगे का ब्लाउज मरून, रेड और मजेंटा कलर का है, तो आप इसे पेस्टल कलर की साड़ी, बेज कलर की साड़ी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

ऐसे कर सकती हैं लहंगे का इस्तेमाल

अब बात करें अगर लहंगे की तो आप अपने लहंगे के कंट्रास्ट कलर का एक प्लेन कुर्ता बनवा सकती हैं, लेकिन फैब्रिक सिल्क होना चाहिए, तभी यह अच्छा लगेगा। अब इस कुर्ते को आप अपने लहंगे के ऊपर पहन सकती हैं, जो बेहद ही खूबसूरत लगेगा। इसके साथ आप अपना लहंगे वाला दुपट्टा ही कैरी कर सकती हैं।

इसके साथ ही लहंगे को रियूज करने का एक और जबरदस्त आइडिया है। जी हां! आप लहंगे के लिए कलर का सिंपल सब्यसाची ब्लाउज बनवा सकती हैं, जो आज कल बहुत ही ट्रेंड में है। अब इस सब्यसाची ब्लाउज के साथ आप अपना लहंगा कैरी कर सकतीं हैं, वहीं दुपट्टे का श्रग बनवा सकतीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story