×

Sonakshi Sinha Lifestyle: सोनाक्षी सिन्हा का फेवरेट है सिंधी कढ़ी, लेकिन सिर्फ इस खास शख्स के हाथ की

Sonakshi Sinha Favourite Food: सोनाक्षी सिन्हा को सिंधी कढ़ी बहुत पसंद है, वो भी किसी स्पेशल पर्सन के हाथ का ही।

Shivani Tiwari
Published on: 9 May 2024 4:30 AM GMT (Updated on: 9 May 2024 4:30 AM GMT)
Sonakshi Sinha Favourite Food
X

Sonakshi Sinha Favourite Food (Photo- Social Media)

Sonakshi Sinha Favourite Food: बॉलीवुड दिवा सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज "हीरामंडी" को लेकर खूब वाहवाही बटोर रहीं हैं। संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। सोनाक्षी अपनी इस वेब सीरीज की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बनीं हुईं हैं, अब जब सोनाक्षी सिन्हा चर्चा में बनीं ही हुईं हैं तो क्यों न इसी मौके का फायदा उठाते हुए उनके फैंस को हम उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खास बात बताएं, जी हां! आइए फिर शुरू करते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का फेवरेट फूड (Sonakshi Sinha Favourite Food)

सोनाक्षी सिन्हा इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं हैं, हालांकि वह भले ही बहुत अधिक प्रोजेक्ट में नजर नहीं आतीं, लेकिन जब भी प्रोजेक्ट के साथ आती हैं तो धमाका जरूर करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के हजारों फैंस हैं, जो एक्ट्रेस के बारे में सारी बात जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं, क्या आप जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का पसंदीदा फूड क्या है? नहीं! तो आइए हम बताते हैं। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा को सिंधी कढ़ी बहुत पसंद है, वो भी किसी स्पेशल पर्सन के हाथ का ही। जी हां! इसका खुलासा सोनाक्षी सिन्हा ने खुद किया है।


सोनाक्षी को मां के हाथ का सिंधी कढ़ी ही पसंद (Sonakshi Sinha Favourite Sindhi Curry)

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा फूड का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ और सिर्फ मां के हाथ का ही सिंधी कढ़ी पसंद है। सोनाक्षी ने यह भी कहा कि वैसे तो उन्होंने कई जगह की सिंधी कढ़ी ट्राई की है, लेकिन उनके लिए सिर्फ मां के हाथ की ही सिंधी कढ़ी वर्ल्ड बेस्ट है।

सिंधी कढ़ी रेसिपी (Sindhi Curry Recipe)

यदि आप भी घर में सोनाक्षी सिन्हा की फेवरेट सिंधी कढ़ी बनाना चाहते हैं तो हम आपको यहां पर उसकी रेसिपी बताते हैं, जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। देखें वीडियो-

स्ट्रीट फूड की दीवानी हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Favourite Street food)

सोनाक्षी सिन्हा को एक तरफ जहां सिंधी कढ़ी बहुत पसंद है, वहीं एक्ट्रेस स्ट्रीट फूड की भी खूब दीवानी है, जी हां! उन्हें पिज्जा, राइस, वड़ा पाव सभी तरह के स्ट्रीट फूड बहुत पसंद है। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जब वह कॉलेज में थीं तो वह रोजाना राइस खाया करती थीं और यदि आज भी उन्हें जितना राइस दे दिया जाय, उतना राइस वह खा सकती हैं, कुछ इस कदर सोनाक्षी राइस की दीवानी हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story